फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलियमसन का दोहरा शतक, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पारी और 134 रनों से हराया

Sun, 06 Dec 2020 02:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : social media
विज्ञापन

हैमिल्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पारी और 134 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की जीत से न्यूजीलैंड के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में इंग्लैंड को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में छह विकेट पर 196 रन से की और उसे पारी की हार टालने के लिए 185 रन और चाहिए थे। वेस्टइंडीज की टीम हालांकि 247 रन पर ढेर हो गई। कप्तान केन विलियमसन (251) के शानदार दोहरे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी सात विकेट पर 519 रन बनाने के बाद घोषित की थी, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 138 रन ही बना सकी थी।


न्यूजीलैंड को हालांकि दिन की पहली सफलता के लिए 16 ओवर इंतजार करना पड़ा। काइल जेमीसन (42 रन पर दो विकेट) ने अल्जारी जोसेफ को आउट करके जर्मेन ब्लैकवुड के साथ सातवें विकेट की उनकी 155 रन की साझेदारी का अंत किया। जोसेफ ने 125 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 86 रन बनाए।
विज्ञापन


ब्लैकवुड और जोसेफ उस समय मैदान पर साथ आए थे जब टीम दूसरी पारी में 89 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी। दिन की शुरुआत 80 रन से करने वाले ब्लैकवुड ने अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया।  वह हालांकि 141 गेंद में 104 रन बनाने के बाद नील वैगनर (66 रन पर चार विकेट) की गेंद पर टिम साउथी को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के मारे।
विज्ञापन


वैगनर ने शेन गैब्रिएल (00) को बोल्ड करके न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। शेन डाउरिच चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें