ओपनर्स
न्यूजीलैंड की तरफ से मार्टिन गुप्टिल और कॉलिन मुनरो सलामी जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। इन जोड़ी से कप्तान विलियमसन को उम्मीद होगी कि वे टीम को एक मजबूत शुरुआत दें। हालांकि, मौजूदा टूर्नामेंट में दोनों सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। मगर सेमीफाइनल है तो टीम मैनेजमेंट व कप्तान को इन दोनों सलामी बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें होंगी।
Kane Willamson-Ross Taylor
- फोटो : social Media
मिडिल ऑर्डर
केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम मिडिल ऑर्डर की भूमिका अदा कर सकते हैं। इस वर्ल्ड कप में कप्तान केन विलियमसन का प्रदर्शन लाजलाब रहा है। उनके बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक निकले हैं। वहीं, टेलर और लाथम को रन बटोरने होंगे।
ऑलराउंडर
जेम्स नीशाम और कॉलिन डी ग्रैंडहोम का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। निशाम ने इस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 97 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी विकेट चटकाए हैं। वहीं, कॉलिन डी ग्रैंडहोम का मिला जुला परफॉर्मेंस रहा है।
गेंदबाजी
न्यूजीलैंड के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण है। इसमें ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी के साथ ही लॉकी फर्ग्यूसन भी हैं। फर्ग्यूसन ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। अब वो फिट हो चुके हैं, लिहाजा उनकी वापसी लगभग तय माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मैच में कीवी टीम दो स्पिनर्स के साथ उतर सकती है। इसका मतलब मैट हैनरी को बाहर बैठना पड़ सकता है। सेंटनर पहले से ही टीम में हैं। लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को हैनरी की जगह खिलाया जा सकता है।
ऐसी हो सकती है न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेट कीपर), जेम्स नीशाम, लॉकी फर्ग्यूसन/टिम साउदी, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, ट्रेंट बोल्ट, मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी।
नोट- यह महज हमारा एक आकलन मात्र है। असली प्लेइंग इलेवन का पता मैच के दिन टॉस के बाद चलेगा।