पीएम लक्सन ने गली क्रिकेट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा भी कीं। इनमें उन्हें पूर्व विश्व विजेता कप्तान के साथ क्रिकेट खेलते देखा जा रहा है। इसमें कपिल देव गेंदबाजी करते दिख रहे हैं जबकि लक्सन बल्लेबाजी। इस दौरान रॉस टेलर और एजाज पटेल भी पीछे नहीं रहे। चारों ने बच्चों के साथ जमकर खेला और खेल का आनंद लिया।
बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने के बाद पीएम लक्सन और रॉस टेलर
- फोटो : Christopher Luxon-instagram (screengrab)
प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ न्यूजीलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रॉस टेलर ने भी क्रिकेट खेला। न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पहुंचे थे। यहां उन्होंने अरदास की थी। गुरुद्वारा कमेटी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन और पीएम मोदी का सम्मान किया था।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन
- फोटो : एक्स/क्रिस्टोफर लक्सन
इससे पहले न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की थी। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन रविवार को पांच दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। उन्होंने बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और आर्थिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
पीएम मोदी के साथ पीएम लक्सन
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री लक्सन और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। जो लोकतंत्र, कानून के शासन और लोगों के बीच मज़बूत संबंधों में निहित साझा मूल्यों पर आधारित हैं।
क्रिस्टोफर लक्सन, नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
राष्ट्रपति ने पिछले साल अगस्त में न्यूजीलैंड की अपनी राजकीय यात्रा की यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि न्यूज़ीलैंड की प्राकृतिक सुंदरता और उसके लोगों की सांस्कृतिक विविधता ने उनके मन पर अमिट छाप छोड़ी है।
ये भी पढ़े: IND vs NZ: भारत से मिली हार नहीं पचा पा रहे न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन? प्रेस वार्ता के दौरान किया मैच का जिक्र