फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens ODI World Cup 2025: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने लगाया अभ्यास शिविर, वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिए अहम

Sun, 10 Aug 2025 04:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस 10 सदस्यीय टीम में सात क्रिकेटर केंद्रीय अनुबंधित हैं और वे मुख्य कोच बेन सॉयर और सहायक कोच क्रेग मैकमिलन के मार्गदर्शन में चेन्नई सुपर किंग्स अकादमी में दो सप्ताह के शिविर में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की महिला टीम - फोटो : Super Kings Academy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले महिला वनडे विश्व कप को शुरू होने में अब दो महीने से भी कम समय बचा है और न्यूजीलैंड की कई प्रमुख खिलाड़ी इस वैश्विक टूर्नामेंट की तैयारी के सिलसिले में चेन्नई पहुंच गई हैं। इस 10 सदस्यीय टीम में सात क्रिकेटर केंद्रीय अनुबंधित हैं और वे मुख्य कोच बेन सॉयर और सहायक कोच क्रेग मैकमिलन के मार्गदर्शन में चेन्नई सुपर किंग्स अकादमी में दो सप्ताह के शिविर में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


टी20 विश्व कप खिताब चुकी न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड की टीम महिला टी20 विश्व कप की मौजूदा चैंपियन है और वह 30 सितंबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप में जीत हासिल करके अपने नाम पर दोहरा खिताब दर्ज करने की कोशिश करेगी। सात अनुबंधित खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज जेस केर, युवा सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर और ऑलराउंडर ब्रुक हॉलिडे भी शामिल हैं। इनके अलावा इजी शार्प, फ्लोरा डेवोनशर और एम्मा मैकलियोड जैसी उभरती हुई खिलाड़ी भी शिविर में भाग ले रही हैं।

क्या बोले मुख्य कोच बेन सॉयर?
सॉयर ने कहा कि भारत में अभ्यास शिविर लगाने का फैसला इसलिए किया गया है क्योंकि न्यूजीलैंड में अभी सर्दी का मौसम है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने सॉयर के हवाले से कहा, 'इस समय न्यूजीलैंड में सर्दी का मौसम है और वहां अभी किसी तरह की क्रिकेट नहीं खेली जा रही है जबकि विश्व कप शुरू होने में अब दो महीने से भी कम समय बचा है। मुझे पूरा विश्वास है कि यहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के बाद हमारे खिलाड़ी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'
विज्ञापन


उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में खिलाड़ियों को फिट बनाए रखने के लिए न्यूजीलैंड आहार विशेषज्ञ की भी मदद ले रहा है। सॉयर ने कहा, 'हमने पिछले पांच दिनों में वास्तव में कड़ा अभ्यास किया है। हम यहां की परिस्थितियों में ढलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।' न्यूजीलैंड महिला वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत एक अक्तूबर को इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें