फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड को लग रहे झटके पर झटके: कम नहीं हो रही मुश्किलें, ये तेज गेंदबाज भी भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर

Sat, 10 Oct 2026 10:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

भारत के खिलाफ तीनों प्रारूप की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। टीम के तेज गेंदबाज विलियम ओ'रूर्के भी चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इससे पहले टीम के दो अन्य खिलाड़ी भी बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विलियम ओ'रूर्के - फोटो : @Blackcaps
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। मार्क चापमैन और जैक फोक्स के बाद अब टीम के स्टार तेज गेंदबाज विलियम ओ'रूर्के भी भारत के खिलाफ आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग और पिंडली की चोट से उबर रहे ओ'रूर्के को एहतियात के तौर पर भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस बात की पुष्टि की है कि दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह तेज गेंदबाज पूरी तरह फिट हो जाए।
विज्ञापन
Trending Videos

ओ'रूर्के की वापसी में देरी 
इस झटके के कारण ओ'रूर्के की घरेलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी में भी देरी हो गई है। उन्होंने आखिरी बार अप्रैल 2025 में घरेलू मैदान पर मैच खेला था। इसके बाद पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वह काफी समय तक बाहर रहे थे और फिर अप्रैल में बांग्लादेश दौरे पर उन्होंने वापसी की थी। सात महीने बाहर रहने के बाद उन्होंने उस दौरे के सभी तीन वनडे मैचों में हिस्सा लिया था।

न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने कहा, यह जाहिर तौर पर विल के लिए निराशाजनक है कि उन्हें भारत के खिलाफ घर में होने वाली इतनी बड़ी सीरीज को छोड़ना पड़ रहा है। वह वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज में खेलने वाले थे, लेकिन आगे की चर्चा के बाद हम सभी इस बात पर सहमत हुए कि उनके लिए दोनों चोटों से उबरने और गेंदबाजी का भार सुरक्षित रूप से बढ़ाने के लिए कुछ और समय लेना सबसे अच्छा है।

उन्होंने आगे कहा, अगले कुछ महीनों में हमारे तेज गेंदबाजी विभाग बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं, इसलिए हम विल की वापसी को लेकर एक सावधानीपूर्ण दृष्टिकोण अपना रहे हैं ताकि मैदान पर उतरने से पहले वह पूरी तरह फिट हों। आदर्श रूप से वह दिसंबर के अंत में प्लंकट शील्ड में कैंटरबरी के लिए वापसी करने में सक्षम होंगे और वह नौ दिसंबर को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन

टी20 टीम में नहीं किया गया था शामिल 
इस तेज गेंदबाज को भारत के खिलाफ 22 अक्तूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए पहले ही टीम में शामिल नहीं किया गया था। चापमैन और फोक्स के बाहर होने के बाद ब्लैक कैप्स ने टी20 सीरीज के लिए जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को अपनी टीम में शामिल किया है। टी20 मुकाबलों के बाद दोनों टीमें एक नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी, जिसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट मैच वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे और पहला मुकाबला 19 नवंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें