फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल के 14वें सीजन में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे जैमीसन, इस वजह से इस बार नहीं लेंगे टी-20 लीग में हिस्सा

Fri, 04 Feb 2022 12:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है। जैमीसन पिछले साल 15 करोड़ रूपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से जुड़े थे और तब दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। लेकिन इस बार कीवी खिलाड़ी ने पृथकवास और बायो बबल से दूर रहकर घर पर समय बिताने और अपने खेल में सुधार के लिये खुद को लीग से दूर रखा है।
विज्ञापन
काइल जैमीसन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है। जैमीसन पिछले साल 15 करोड़ रूपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से जुड़े थे और तब दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। लेकिन इस बार कीवी खिलाड़ी ने पृथकवास और बायो बबल से दूर रहकर घर पर समय बिताने और अपने खेल में सुधार के लिये खुद को लीग से दूर रखा है।

विज्ञापन

जैमीसन ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा, ‘‘मैने कई कारणों से यह फैसला लिया है। पिछले 12 महीने बायो बबल और पृथकवास में काफी समय बिताया। अगले 12 महीने के शेड्यूल को देखते हुए अब परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी बात यह है कि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत नया हूं। दो ही साल हुए हैं तो मैं अपने खेल पर मेहनत करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि जहां पर मुझे होना चाहिए, उस स्तर पर नहीं पहुंच सका हूं। अगर तीनों प्रारूपों में खेलना है तो अपने खेल पर मेहनत करनी होगी।’’
विज्ञापन

जैमीसन ने कहा कि आईपीएल नहीं खेलने का फैसला कठिन था लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में इस लीग का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह शुरूआत में काफी कठिन फैसला था। मैंने इस पर काफी विचार किया। लेकिन मैं अपने कैरियर पर फोकस करना चाहता हूं और अपने खेल पर काम करना चाहता हूं।’’
विज्ञापन

भारत के खिलाफ फरवरी 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले जैमीसन 12 टेस्ट, पांच वनडे और आठ टी-20 खेल चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें