फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की वनडे टीम घोषित: चयनकर्ताओं ने अलग-अलग स्क्वाड का क्यों किया चयन? रचिन की वापसी

Sun, 11 Oct 2026 08:45 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए कीवी टीम का एलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने पांच मैचों की इस सीरीज के लिए दो टीमें चुनी है। पहले तीन मैचों के बाद कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जबकि चौथे और पांचवें वनडे के लिए इनकी जगह कुछ अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : NZC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का एलान कर दिया गया है। इसमें फिन एलेन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं, पिछले महीने कंधे में चोट लगने के कारण टी20 सीरीज से बाहर रहने वाले रचिन रवींद्र 50 ओवरों के इन मैचों के लिए चोट से उबरकर टीम में लौट रहे हैं। न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने पांच मैचों की इस वनडे सीरीज के लिए एक विभाजित (स्प्लिट) स्क्वाड का चयन किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

वनडे सीरीज का कार्यक्रम
भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों प्रारूपों की सीरीज खेलेगा। टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। पहला वनडे चार नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला सात नवंबर को वेलिंगटन में और तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में होगा। चौथा और पांचवां वनडे क्रमशः 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई (टौरंगा) के बे ओवल मैदान पर खेले जाएंगे।

अंतिम दो वनडे के लिए सात अन्य खिलाड़ियों को जगह
चयनकर्ताओं ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि तीसरे वनडे के बाद कुछ खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच की तैयारी के लिए सीधे वेलिंगटन रवाना हो जाएंगे, जो कि पहले टेस्ट का वेन्यू है। इस व्यवस्था के चलते अंतिम दो वनडे मैचों के लिए सात अन्य खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। टीम के बल्लेबाज मार्क चापमैन चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे, लेकिन उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया है। मार्क चापमैन पिछले महीने यूरोपीय टी20 लीग के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोटिल हो गए थे और फिलहाल उबर रहे हैं।
विज्ञापन

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीमें:

पहले तीन वनडे के लिए टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चापमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर।

आखिरी दो वनडे के लिए टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चापमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें