बता दें, जिस वक्त मस्जिद में गोलीबारी हुई बांग्लादेश की क्रिकेट टीम वहां पर ही मौजूद थी। हालांकि, टीम के सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बाल-बाल बचे बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने ट्वीट कर अपनी आपबीती भी सुनाई। बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने भी ट्वीट कर बताया कि उनकी पूरी टीम इस समय सुरक्षित है, आप हमें दुआओं में याद रखें।
मुश्फिकुर रहीम ने भी ट्वीट किया
मौका-ए-वारदात का वीडियो
क्राइस्टचर्च मस्जिद में घायल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गोलीबारी में मरने वाली की संख्या अभी साफ नहीं है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस गोलीबारी में करीब दो दर्जन से अधिक की मौत हुई है। बंदूकधारी के हमले के बाद लोगों की भीड़ मस्जिद के दरवाजों से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। मस्जिद के इमाम अहमद अल-महमूद ने कहा कि बंदूकधारी अंदर घुसा और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा।