फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम, 2015 से हर वर्ल्ड कप के अंतिम-4 में पहुंची

Fri, 04 Nov 2022 05:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Zealand in Semi-Final of T20 World Cup 2022: कीवी टीम सेमीफाइनल या फाइनल में तो पहुंच जाती है, लेकिन वह खिताब नहीं जीत पाती है। इस बार केन विलियम्सन इस परंपरा को बदलना चाहेंगे।
विज्ञापन
केन विलियमसन और टिम साउदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने शुक्रवार (चार नवंबर) को आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करके पांच मैच में सात अंक हासिल कर लिए थे। उसका नेट रनरेट +2.113 है। शुक्रवार को ही दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 से कम रन बनाए। इस कारण वह न्यूजीलैंड के नेट रनरेट से आगे नहीं निकल पाएगी।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पारी के समाप्त होते ही न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में जाने वाली पहली टीम बन गई। अगर कंगारू टीम 180 से ज्यादा रन बनाती तो उसके सामने न्यूजीलैंड से आगे निकलने के लिए कई समीकरण होते। कंगारू टीम के बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के खिलाफ औसत दर्जे की बल्लेबाजी की। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बनाए। उसके लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 54 और मिचेल मार्श ने 45 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सकी। राशिद खान ने आखिरी ओवरों में 23 गेंद पर 48 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

आईसीसी टूर्नामेंट में चैंपियन नहीं बन पाता न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम ने 2015 के बाद से हर आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया है। वह इस दौरान तीन फाइनल हारी है। न्यूजीलैंड को 2015 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, 2019 के फाइनल में इंग्लैंड और 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया। कीवी टीम सेमीफाइनल या फाइनल में तो पहुंच जाती है, लेकिन वह खिताब नहीं जीत पाती है। इस बार केन विलियम्सन इस परंपरा को बदलना चाहेंगे।

2015 से आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन
साल आईसीसी वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड का प्रदर्शन
2015 वनडे वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में हारे
2016 टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड से सेमीफाइनल में हारे
2019 वनडे वर्ल्ड कप  इग्लैंड से फाइनल में हारे
2021 टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में हारे
2022 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच बाकी
विज्ञापन

ग्रुप-1 का क्या है समीकरण
ग्रुप-1 से अब न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में से एक टीम सेमीफाइनल जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को जीत हासिल करके श्रीलंका के लिए रास्ते बाहर कर दिए। श्रीलंका अब इंग्लैंड के खिलाफ जीतकर भी छह अंकों तक ही पहुंच पाएगा। हां, वह इंग्लैंड को बाहर जरूर कर देगा। अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के सात अंक हो गए हैं। दूसरी ओर, श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद इंग्लैंड के सात अंक हो जाएंगे और वह बेहतर नेट रनरेट के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें