फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड को सीमित ओवर का नया कप्तान मिला, विलियम्सन की जगह इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

Wed, 18 Dec 2024 10:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

सैंटनर श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर के आखिर में शुरू हो रही टी20 और वनडे सीरीज से कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर को बुधवार को केन विलियम्सन की जगह न्यूजीलैंड का सफेद गेंद के प्रारूप का कप्तान चुना गया। विलियम्सन ने जून में टी20 विश्व कप के बाद पद छोड़ दिया था । न्यूजीलैंड के लिये 243 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके सैंटनर वनडे और टी20 टीम के कप्तान होंगे। वह 24 टी20 और चार वनडे में टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
विज्ञापन


वह श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर के आखिर में शुरू हो रही टी20 और वनडे सीरीज से कमान संभालेंगे। सैंटनर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी बयान में कहा, 'यह बड़े सम्मान की बात है। बचपन से न्यूजीलैंड के लिये खेलने का सपना देखा था और दो प्रारूप में टीम की कप्तानी करना खास है।' न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, 'मिचेल टीम मैन हैं और खेल के हर पहलू में मोर्चे से अगुआई करता है। वह काफी शांत रहता है और ड्रेसिंग रूम में उसका काफी सम्मान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें