फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को एक पारी और 65 रनों से हराया, दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म

Mon, 26 Aug 2019 07:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका vs न्यूजीलैंड - फोटो : social media
विज्ञापन

पहले टेस्ट में हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने जोरदार वापसी की। कीवियों ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 65 रनों से मात दी। इसी के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। न्यूजीलैंड ने अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के संयुक्त प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका को चारों खाने चित कर दिया। 

विज्ञापन


दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन यानी की सोमवार को मेजबान श्रीलंका की दूसरी पारी 122 रन पर ही ढेर हो गई। श्रीलंका ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने टॉम लाथम (154) और बी। जे वाटलिंग के नाबाद 105 की दमदार पारियों के दम पर अपनी पहली पारी छह विकेट पर 431 रनों पर घोषित कर 187 रनों की बढ़त ले ली थी। 

चौथे दिन न्यूजीलैंड ने अपनी पारी घोषित की थी और श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था, श्रीलंका के पास इस मैच को ड्रॉ कराकर सीरीज जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन कीवी गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं पाए और आखिरी दिन आलआउट हो गए। 
विज्ञापन


श्रीलंका की तरफ से निरोशन डिकवेला ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। उनके अलावा सिर्फ कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (21), कुशल मेंडिस (20), सुरंगा लकमल (14) ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सके।
विज्ञापन


किवी टीम की तरफ से ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, एजाज पटेल और विलियम सोमरविले ने दो-दो विकेट लिए। कोलिन डि ग्रैंडहोम को एक विकेट मिला। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें