फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: टीम इंडिया के साथ ही ब्रिटेन जाएंगे कीवी खिलाड़ी, जून में होना है फाइनल

Wed, 28 Apr 2021 06:46 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बता दें कि केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमीसन और मिशेल सेंटनेर न्यूजीलैंड के उन दस खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो आईपीएल खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में खेल रहे न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय क्रिकेटरों के साथ इंग्लैंड जा सकते हैं। दरअसल, कड़े पृथकवास नियमों के कारण उनका स्वदेश लौटकर जाना संभव नहीं है। बता दें कि केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमीसन और मिशेल सेंटनेर न्यूजीलैंड के उन दस खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो आईपीएल खेल रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने दो जून से इंग्लैंड में होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए टीम का एलान कर दिया है। भारत के खिलाफ 18 जून को साउथैम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी जाएगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ियों के संघ के मुख्य कार्यकारी हीथ मिल्स ने कहा, 'वे घर नहीं लौट सकते, क्योंकि उन्हें दो सप्ताह के पृथकवास में रहना होगा। फिलहाल वे राउंड रॉबिन दौर तक भारत में ही हैं। उसके बाद अंतिम दौर तक भी रह सकते हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने स्टफ डॉट कॉम डॉट न्यूजीलैंड से कहा, 'भारत से आने के उड़ानें भी कम हैं। ऐसे में खिलाड़ियों का वापस लौटना संभव नहीं होगा। हम न्यूजीलैंड क्रिकेट से बात कर रहे हैं, जो बीसीसीआई और आईसीसी के संपर्क में हैं।' उन्होंने कहा कि आईपीएल खेल रहे न्यूजीलैंड के क्रिकेटर भारत से उड़ानें रद्द होने के कारण चिंतित हैं, लेकिन किसी ने घर लौटने का संकेत नहीं दिया है। बता दें कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच उड़ानें 11 अप्रैल को रद्द की गई थीं, जो आज रात से दोबारा शुरू हो जाएंगी।

मिल्स ने कहा कि खिलाड़ी आईपीएल बायो बबल में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'एक होटल में चार टीमें हैं, और होटल में लॉकडाउन है। एक शहर से दूसरे शहर में जाते समय वे जोखिम में हैं, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरा पालन हो रहा है। वे पूरी तरह सुरक्षित बबल में हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें