फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल: टूर्नामेंट छोड़ने पर पोंटिंग ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम भाग्यशाली, जो खेल पा रहे

Wed, 28 Apr 2021 06:44 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिकी पोंटिंग ने कहा, 'हम जानते हैं कि हम कितने भाग्यशाली है, जो हम खेल पा रहे हैं। उम्मीद है कि भारत में लोग आईपीएल क्रिकेट देखकर मनोरंजन कर रहे होंगे।'
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत से उड़ानें रद्द होने के कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्वदेश लौटने को लेकर आशंकित हैं। इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बायो बबल के बाहर जो स्थिति बनी हुई है, उसके सामने यह छोटा मसला है। 

विज्ञापन


बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए मंगलवार (27 अप्रैल) को भारत से 15 मई तक सभी सीधी यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया। ऑस्स्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने स्पष्ट किया कि आईपीएल में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को स्वदेश वापसी के लिए खुद ही कोई व्यवस्था करनी होगी।

पोंटिंग ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, 'जहां तक ऑस्ट्रेलियाई लोगों का भारत से वापस स्वदेश लौटने की बात है तो हमारी सरकार ने कुछ निर्णय किए हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि इसकी राह में कुछ रुकावटें हैं, लेकिन हमारी और अन्य ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की यात्रा छोटा मुद्दा है। हम हर दिन बाहर की स्थिति के बारे में सोच रहे हैं। हम जानते हैं कि हम कितने भाग्यशाली है, जो हम खेल पा रहे हैं। उम्मीद है कि भारत में लोग आईपीएल क्रिकेट देखकर मनोरंजन कर रहे होंगे।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना महामारी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी टूर्नामेंट से हट गए हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज क्रिस लिन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों की स्वदेश वापसी के लिए विशेष विमान की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि वह टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद विदेशी खिलाड़ियों को घर पहुंचाने की व्यवस्था करेगा।

बता दें कि कोरोना संकट को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए टूर्नामेंट से कुछ समय बाहर रहने का निर्णय लिया। पोंटिंग ने कहा, 'हमारी टीम में अभी अजीब अहसास बना हुआ है। बाहर और भारत में क्या हो रहा है, हम उससे अच्छी तरह वाकिफ हैं। निश्चित तौर पर हमारी संवेदना हर उस व्यक्ति के प्रति है जो अभी भारत में कोविड-19 से जूझ रहा है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें