सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने हाल में कहा था कि वह स्वास्थ्य नियमों के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं क्योंकि संभावना है कि आईपीएल को यूएई में स्थानांतरित किया जाए जहां भारत की तुलना में कोरोना वायरस के मामले कम हैं।
भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 12 लाख को पार जा चुकी है जबकि 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस मुद्दे पर एनजेडसी के रुख पर रिचर्ड ने कहा कि यह उनके क्रिकेट बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।उन्होंने कहा, 'आईपीएल का आयोजन यूएई में कराने को लेकर एनजेडसी का कोई नजरिया नहीं है। यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।'
खिलाड़ियों के अलावा न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग सुपरकिंग्स के मुख्य कोच, शेन बांड मुंबई के गेंदबाजी कोच और माइक हेसन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मुख्य कोच हैं जबकि डैनी मोरीसन और साइमन डूल कमेंटरी पैनल से जुड़े हैं। रिचर्ड ने साथ ही पुष्टि की कि न्यूजीलैंड ए टीम का भारत दौरा भी रद्द कर दिया गया है।
उन्होंने कहा, 'मेरी सूचना यह है कि ए टीम का भारत दौरा नहीं हो रहा है। यह फैसला दोनों बोर्ड के बीच आपसी सहमति से किया गया है।' भारत की पुरुष टीम को ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला खेलने के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलनी है लेकिन भारत ए टीम के सत्र के कम से कम चार दौरों और श्रृंखलाओं को रद्द या स्थगित किया जा सकता है।