फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvIND: कप्तान विलियमसन को पूरी उम्मीद, बोले- टेस्ट सीरीज में सभी खिलाड़ी रहेंगे फिट

Wed, 12 Feb 2020 07:57 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में खिलाड़ियों की चोट से परेशान रहे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को उम्मीद है कि 21 फरवरी से वेलिंगटन में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम के सभी खिलाड़ी फिट रहेंगे।

विज्ञापन


टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज को 0-5 से गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने एकदिवसीय सीरीज में शानदार वापसी करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। तीसरे एकदिवसीय को पांच विकेट से जीतने के बाद विलियमसन के चेहरे पर सूकुन भरी मुस्कान दिखी। विलियमसन ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि पहले टेस्ट के लिए सभी खिलाड़ी फिट रहेंगे। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ अच्छा करने का शानदार मौका होगा।'

न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा, 'खिलाड़ियों का चोटिल होना खेल का हिस्सा है। हाल के दिनों में कई खिलाड़ी चोटिल हुए हैं। हम इससे निपट रहे हैं लेकिन कोई बहाना नहीं बना रहे हैं। टीम में खिलाड़ियों को जो भूमिका दी गई है उसमें उन्हें अपनी क्षमता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।'
विज्ञापन


विलियमसन ने कहा कि सीमित ओवरों के नतीजे का टेस्ट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन टीम एकदिवसीय सीरीज में 3-0 की जीत से मिले आत्मविश्वास को आगे ले जाना चाहेगी। उन्होंने कहा, 'जाहिर है, टेस्ट में दूसरे खिलाड़ी होंगे और यह अलग तरह का प्रारूप है। पूरी सीरीज में हमने एक टीम की तरह खेलने की कोशिश की। यह अलग प्रारूप है लेकिन सीरीज में जाने से पहले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें