फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी फाइनल: न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने दिया बड़ा बयान, बोले- टीम इतिहास बनाने में सक्षम होगी

Tue, 01 Jun 2021 03:04 PM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोनगानुई

सार

न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने डब्ल्यटीसी फाइनल को लेकर बड़ी बात कही है। दरअसल, उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड इतिहास बनाने के लिए शानदार स्थिति में है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेंट बोल्ट के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की प्रक्रिया अब भी एक पहेली की तरह है, लेकिन न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज को भरोसा है कि उनकी टीम जब इसके पहले फाइनल में भारत से भिड़ेगी तब उनकी टीम इतिहास रचने में सक्षम होगी।

विज्ञापन


18 से खेला जाएगा डब्ल्यूटीसी फाइनल
बता दें, डब्ल्यूटीसी फाइनल 18 से 22 जून तक साउथहैंप्टन में खेला जाएगा। बोल्ट ने बे ओवल में पत्रकारों से कहा, ‘जिस तरह से टीम ने न्यूजीलैंड और दुनियाभर में प्रदर्शन किया है, उससे खिलाड़ियों को उम्मीद है कि वे इतिहास बनाने में सफल होंगे।’ उन्होंने कहा, 'भविष्य के लिए सोच कर अच्छा लग रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल एक बड़ा मंच है और उम्मीद है कि मैं वहां पहुंच सकूंगा और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट का हिस्सा बन सकूंगा।’ 

ड्यूक गेंद पर भी की बात
उन्होंने ने यह भी कहा, ‘मुझे क्वालीफाइंग प्रक्रिया को समझने में थोड़ा समय लगा है। इसमें कोई नहीं जानता है कि अंक के साथ सब कुछ कैसे होता है, लेकिन उस फाइनल में पहुंचने से उत्साह बढ़ रहा है।’ डब्ल्यूटीसी फाइनल में इस्तेमाल होने वाले ड्यूक गेंद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मुझे भी इससे खेलने का बहुत अधिक अनुभव नहीं है। इंग्लैंड में कुछ टेस्ट मैच खेले हैं। यह बहुत अलग तरह से हरकत करती है।’
विज्ञापन


डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले दो टेस्ट मैच खेलेगी न्यूजीलैंड टीम
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हमारे खिलाड़ी इसे लेकर काफी रोमांचित हैं। उम्मीद है कि हम आपका मनोरंजन कर पाएंगे।’ बता दें, डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भाग लेना है। न्यूजीलैंड के लिए 71 टेस्ट में 281 विकेट लेने वाले बोल्ट बृहस्पतिवार (3 जून) को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें