अशरफ-शाह की साझेदारी गई बेकार
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ और नसीम शाह ने अर्धशतक जड़े, लेकिन सीयर्स की गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही। अशरफ ने सर्वाधिक 73 रन बनाए और नौवें विकेट के लिए नसीम शाह के साथ 60 रन की साझेदारी भी की। नसीम ने 51 रन बनाए। दोनों का यह पहला वनडे अर्धशतक है। सीयर्स के अलावा जैकब डफी ने भी शानदार गेंदबाजी की जिन्होंने तीन विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें: ODI WC 2011: 14 साल पहले आज ही के दिन भारत बना विश्व विजेता, धोनी की कप्तानी में खत्म हुआ था 28 वर्ष का सूखा
इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने मिचेल हे ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पारी के आखरी ओवर में दो छक्कों और दो चौकों के साथ 22 रन निकाले, लेकिन शतक से एक रन से चूक गए।