फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड: भारतीय स्पिनरों का सामना करने के लिए बल्लेबाज की विशेष तैयारी, पिच पर दानेदार मिट्टी डाल कर रहा प्रैक्टिस

Sat, 15 May 2021 02:14 PM IST
दीप्ति मिश्रा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आकलैंड

सार

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कोंवे ने भारतीय स्पिनरों से निपटने के लिए अलग तरीके से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। कोंवे पिच पर दानेदार मिट्टी (किटी लिटर) डालकर अभ्यास कर रहे है।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून के खेला जाएगा, जिसमें अभी काफी वक्त है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने इसकी तैयारी करनी शुरू कर दी है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कोंवे ने भारतीय स्पिनरों से निपटने के लिए अलग तरीके से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। कोंवे पिच पर दानेदार मिट्टी (किटी लिटर) डालकर अभ्यास कर रहे है। किटी लीटर को लकड़ी का बुरादा और कुछ अन्य चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। 

विज्ञापन


29 वर्षीय के कोंवे को दो जून से इंग्लैंड में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की 20 सदस्यीय टीम में रखा गया है। साउथम्पटन में 18 जून से होने वाले फाइनल से पहले 15 सदस्यीय टीम का एलान किया जाएगा। 

कोंवे ने कहा कि वह गेंदबाज के पैरों के निशान से कठोर हो जाने वाली पिच पर पड़ने वाली स्पिन गेंदबाजी के अभ्यास के लिए विकेटों पर दानेदार मिट्टी डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कठोर होता है, लेकिन अच्छा अभ्यास मिल रहा है। स्पिनरों का सामना करने के लिए रणनीति बनाना जरूरी था और उसी तरीके से अभ्यास भी। 
विज्ञापन


बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम को इंग्लैंड में भी फाइनल मुकाबले में भारत से भिड़ना है। टीम इंडिया के पास कई शानदार स्पिनर हैं, जिन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल भी किया गया है। भारतीय टेस्ट टीम में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल व वाशिंगटन सुंदर को जगह दी गई है। इन सभी स्पिनर्स को देखते हुए ही कोंवे ने इस तरह से तैयारी शुरू की है।  अब कॉनवे की ये कोशिश कितनी कारगर रहती है ये तो दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले के बाद ही पता लगेगा। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें