फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai की इस कार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, हाइड्रोजन पर 900km के सफर ने चौंकाया

Sat, 15 May 2021 01:37 PM IST
प्रदीप पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले हाइड्रोजन के साथ सबसे लंबा सफर का रिकॉर्ड 778 किलोमीटर का है जो कि Bertrand Piccard ने बनाया था।
विज्ञापन
Hyundai Nexo - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hyundai की एक कार ने हाइड्रोजन के साथ रिकॉर्ड बना दिया है। हाइड्रोजन के साथ इस कार ने 900 किलोमीटर का सफर तय किया है। Hyundai ऑस्ट्रेलिया की टीम ने रैली ड्राइवर Brendan Reeves के साथ एक रिकॉर्ड बनाया है। सिंगल टैंक हाइड्रोजन वाली जिस कार ने यह रिकॉर्ड बनाया है उसका नाम Hyundai Nexo है।

विज्ञापन


Hyundai Nexo को जीरो इमिशन व्हीकल का भी तमगा मिला हुआ है। Hyundai Nexo ने हाइड्रोजन के सात मेलबॉर्न से ब्रोकेन हिल का 900 किलोमीटर का सफर तय करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इस कार ने इन दो शहरों के बीच 887.5 किलोमीटर की दूरी तय की है।

इससे पहले हाइड्रोजन के साथ सबसे लंबा सफर का रिकॉर्ड 778 किलोमीटर का है जो कि Bertrand Piccard ने बनाया था। Bertrand Piccard फ्रांसीसी एयरोनॉट और सोलर इंपल्स फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। खास बात यह है कि पहले वाला रिकॉर्ड भी Hyundai Nexo कार से ही बना था, लेकिन यह भी बात है कि Hyundai Nexo हाइड्रोजन से चलने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली कार है।
विज्ञापन


Hyundai Nexo आधिकारिक तौर पर सिंगल चार्ज पर 660 किलोमीटर का सफर तय करती है। कंपनी का दावा है कि यह महज 3-5 मिनट में रिचार्ज हो जाती है। Brendan Reeves की इस रिकॉर्ड ट्रिप को कंप्यूटर ने भी रिकॉर्ड किया है जिसके मुताबिक यह कार और अधिक दूरी तय कर सकती है।

यह पूरा सफर नॉन-स्टॉप 13 घंटे 6 मिनट का था और इस दौरान कार की औसत स्पीड 66.9 किलोमीटर प्रति घंटे रही है। आधिकारिक डाटा के मुताबिक 686 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद लो फ्यूल का मैसेज मिला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें