फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 International New Rule: अब धीमी गति से ओवर किए तो विपक्षी टीम को मिलेगा पावरप्ले का फायदा, आखिरी ओवर में बाउंड्री में नहीं होंगे पांच फील्डर

Fri, 07 Jan 2022 01:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ICC New Rule: आईसीसी ने टी-20 क्रिकेट के नियमों में बदलाव किया है। अब धीमी ओवर गति के लिए टी-20 क्रिकेट में भी गेंदबाजी करने वाली टीम पर जुर्माना लगाया जाएगा। इससे पहले यह नियम टेस्ट क्रिकेट में लागू था।
विज्ञापन
अब टी-20 क्रिकेट में भी धीमे ओवर रेट पर जुर्माना लगेगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने टी-20 क्रिकेट में भी धीमी ओवर गति पर जुर्माना लगाने का नियम ला दिया है। अब टी-20 में भी जो टीम निर्धारित समय पर 20 ओवर पूरे नहीं कर पाएगी, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। आईसीसी का यह नया नियम सबीना पार्क में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच से लागू होगा। यह मैच 16 जनवरी को खेला जाएगा। आईसीसी का यह नया नियम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2022 टी-20 वर्ल्डकप में भी लागू होगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही आईसीसी ने टी-20 सीरीज में हर पारी के बीच में ड्रिंक्स ब्रेक का भी प्रावधान रखा है। महिला और पुरुष दोनों के लिए यह नियम लाया गया है। अब दो देशों के बीच टी-20 सीरीज के दौरान हर पारी के बीच में पानी और बाकी डिंक्स के लिए निर्धारित समय दिया जाएगा। हालांकि यह खिलाड़ियों के ऊपर होगा कि वो यह ब्रेक लेना चाहते हैं या नहीं। 

क्या होगा जुर्माना
आईसीसी के नए नियम के अनुसार अगर कोई टीम निर्धारित समय में अपना आखिरी ओवर नहीं शुरू करती है तो उस समय के बाद जितने भी ओवर होंगे उसमें गेंदबाजी करने वाली टीम को एक अतिरिक्त फील्डर तीस गज के दायरे के अंदर रखना होगा। इसका मतलब है कि निर्धारित समय के बाद जितनी भी ओवर किए जाएंगे, उनमें सिर्फ चार फील्डर ही बाउंड्री लाइन के पास होंगे और बल्लेबाजी करने वाली टीम के पास ज्यादा रन बनाने का मौका होगा। इससे आखिरी के ओवर करने वाले गेंदबाजों को मुश्किल होगी और उनकी गेंदों पर ज्यादा रन बनने की संभावना रहेगी। 
विज्ञापन


आईसीसी क्रिकेट कमेटी ने दिए थे सुझाव
टी-20 क्रिकेट के नियमों में बदलाव का यह सुझाव आईसीसी क्रिकेट कमेटी ने दिए थे। इससे पहले इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में यह नियम लाया गया था। जहां निर्धारित समय के बाद होने वाले सभी ओवरों में सिर्फ चार फील्डर ही बाउंड्री लाइन के पास रहते थे। इसके साथ ही दो देशों के बीच होने वाली टी-20 सीरीज में हर पारी के बीच में ढाई मिनट का ब्रेक लिया जा सकता है। हालांकि दोनों टीमों को सीरीज शुरू होने से पहले ही इसको लागू करने या न करने पर फैसला करना होगा। यह नियम अनिवार्य नहीं है। 

नए नियमों के तहत पहला मैच वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच
नए नियमों को तहत पुरुष क्रिकेट का पहला मैच वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच सबीना पार्क के मैदान में 16 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला तीसरा टी-20 मैच महिलाओं का पहला मैच होगा, जिसमें नए नियम लागू किए जाएंगे। यह मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें