फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपटाउन में टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की! दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका

Tue, 02 Jan 2018 09:20 AM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : File
विज्ञापन

टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जनवरी से केपटाउन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व बड़ी खुशखबरी मिली है। रिपोर्ट्स मिली है कि न्यूलैंड्स की पिच सूखी है, जिसकी वजह से यहां ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा कठिन माना जा रहा था क्योंकि यहां की पिच बेहद तेज और उछालभरी होती हैं। टीम इंडिया ऐसी पिचों पर खेलने की आदि नहीं है। ऐसे में न्यूलैंड्स की पिच रिपोर्ट टीम इंडिया के लिए बेशक खुशखबरी है। 

बता दें कि न्यूलैंड्स की पिच पर ज्यादा उछाल नहीं होने का कारण पिछले कई सालों से पड़ रहे सूखे को बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूखे की वजह से पिच क्यूरेटर्स को पिच पर हर दिन 87 लीटर से ज्यादा पानी डालने को मना किया गया है।
विज्ञापन


ग्राउंडस्टाफ के सदस्य इवान फ्लिंट ने कहा, 'पिच पर हम जरूरत के हिसाब से पानी नहीं डाल पा रहे हैं। इस कारण पिच उतनी हरी नहीं होगी, जितनी की उम्मीद की जा रही है। हमारे लिए पिच पर घास छोड़ना एक चुनौती है, लेकिन इसके लिए हम सुबह बारिश होने का और दोपहर में धूप खिलने का इंतजार कर रहे हैं।' 

न्यूलैंड्स की पिच देखने के बाद हर कोई टीम इंडिया को जीत का दावेदार मानने लगा है। कम उछाल वाली पिच होने से ये भारतीय सरजमीं की पिच की तरह हो जाएगी। ये किसी से छिपा नहीं है कि साल 2017 में भारत ने अपने घर पर कोई भी सीरीज नहीं गंवाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें