फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से जूझ रहे थे भुवी, बावजूद इसके तीसरे वनडे में जगह देने के चलते फिजियो पर उठे सवाल

Thu, 19 Jul 2018 01:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे के दौरान चोटिल भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल करने के बाद अब भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट और ट्रेनर शंकर बासु की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


उप्र की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाला यह तेज गेंदबाज पीठ की परेशानी के चलते टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मैच में नहीं खेले थे। मगर बिना फिट हुए तीसरे वनडे में उन्हें खिलाने के बाद टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठने लाजिमी है। 

टीम चयन की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी हालांकि हैरान हैं कि अगर वह पूरी तरह फिट नहीं थे तो फिर तीसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में क्यों खेला। भुवनेश्वर की चोट के बारे में पूछने पर अधिकारी ने जवाब दिया, 'कृपया जाइये और रवि शास्त्री से यह सवाल कीजिए।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जैसे ही हमने कहा कि भुवी ने अपनी चोट बढ़ा ली है तो हमने स्वीकार किया कि वह पूरी तरह से फिट नहीं था, इसलिए अगर वह हमारी टेस्ट मैचों की योजनाओं का अहम हिस्सा है तो वनडे मैच के लिए उसे लेकर जोखिम क्यों उठाया गया।' 

सवाल उठाए जा रहे हैं कि फरहार्ट और बासु ने भुवनेश्वर की फिटनेस पर उचित अपडेट दिया या नहीं। अधिकारी ने कहा, 'अगर आप आईपीएल में देखें तो भुवी हैदराबाद के लिए 17 में से पांच मैचों में नहीं खेला। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी से उसके काम के बोर्ड के प्रबंधन पर ध्यान देने को कहा था। इसके बाद उसे अफगानिस्तान टेस्ट से भी आराम दिया गया जिससे कि उसे ब्रिटेन दौरे के लिए उबरने के लिए समय मिले। लेकिन ऐसा लग रहा है कि कुछ गलत हुआ है और यह निराशाजनक है।" 

बताते चले कि इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज के शुरुआती 3 टेस्ट के लिए बुधवार को टीम इंडिया का चयन किया गया। भुवी को वैसे तो इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है, क्योंकि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी हालत का आंकलन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें