फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेला और वार्नर बोले, लय बनाए रखना जरूरी

Tue, 30 Apr 2013 12:07 AM IST
रायपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के इस सत्र में दूसरी जीत हासिल करने से खुश नजर आ रहे दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान महेला जयवर्धने और नाबाद 51 रन बनाकर ‘मैन ऑफ द मैच’ बने डेविड वार्नर ने कहा कि टीम को इस लय को बनाए रखना होगा।
विज्ञापन


दिल्ली ने इस मैच में पुणे को 15 रन से हराया था, जिसके बाद महेला ने कहा, ‘हमारे लिए यह बढ़िया मैच रहा। हमें इस नई विकेट से खुद को अभ्यस्त करना था जिसमें हम कामयाब रहे। वार्नर ने अंत तक शानदार बल्लेबाजी की। गेंदबाजों का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा। हमें इस लय को बनाए रखना होगा।’

दूसरी ओर वार्नर ने कहा, ‘मुझे जिम्मेदारी दी गई थी कि आखिरी ओवर तक टिके रहना है और मुझे खुशी है कि मैं इसे निभाने में कामयाब रहा। मैंने अपनी पारी का पूरा लुत्फ उठाया। इस जीत के बाद उम्मीद है कि हम इस लय को अगले मैच में भी बरकरार रखेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें