क्रीज से निकलकर पीछे हटे गिल
यशस्वी ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन शतक लगाया था और वह स्टंप्स तक 173 रन बनाकर नाबाद रहे थे। उन्होंने दूसरे दिन पारी आगे बढ़ाई और वह दोहरा शतक लगाने के करीब पहुंच गए थे। जेडन सील्स की गेंद पर यशस्वी ने शॉट खेला और गिल को दौड़ने का इशारा किया, यशस्वी आधी क्रीज पार कर चुके थे, लेकिन तभी गिल वापस लौट गए और इस तरह यशस्वी अपना विकेट गंवा बैठे। यशस्वी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी आउट होने के बाद निराश और नाराज नजर आए। वह 258 गेंदों पर 22 चौकों की मदद से 175 रन बनाकर आउट हुए।
ड्रेसिंग रूम में चुपचाप बैठे दिखे यशस्वी
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे दिन दो विकेट पर 318 रन से पारी आगे बढ़ाई, लेकिन टीम ने जल्द ही यशस्वी का विकेट गंवा दिया। रन लेने का कॉल यशस्वी का था और वह आगे भी बढ़ गए थे, लेकिन गिल की एक 'गलती' के कारण वह दोहरा शतक लगाने से चूक गए। यशस्वी इस तरह आउट होने से काफी निराश दिखे और कुछ देर तक उन्होंने गिल के सामने अपना गुस्सा भी दिखाया। अंत में वह निराश होकर पवेलियन लौट गए और ड्रेसिंग रूम में भी वह चुपचाप बैठे नजर आए।
ये भी पढ़ें: IND vs WI Test Live: भारत ने छुआ 400 रनों का आंकड़ा, गिल और नीतीश क्रीज पर मौजूद; यशस्वी आउट हुए