फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शेम ऑन यू': सिद्धू ने बीसीसीआई, अगरकर और गंभीर पर वायरल पोस्ट को बताया झूठा; बोले- कभी नहीं कहा ऐसा कुछ

Mon, 20 Oct 2025 04:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी ऐसी ही एक फेक पोस्ट का शिकार बने। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से ठीक पहले एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें सिद्धू के नाम से एक झूठा बयान जोड़ा गया, जिसपर अब पूर्व खिलाड़ी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर-नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : @GautamGambhir
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर मशहूर हस्तियों के नाम पर झूठे बयान वायरल हो जाते हैं। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी ऐसी ही एक फेक पोस्ट का शिकार बने। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से ठीक पहले एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें सिद्धू के नाम से एक झूठा बयान जोड़ा गया, जिसपर अब पूर्व खिलाड़ी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

सिद्धू ने अपनाया कड़ा रुख
दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रही हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि सिद्धू ने कहा, 'अगर भारत को 2027 वर्ल्ड कप जीतना है तो बीसीसीआई को जल्द से जल्द अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को हटाकर रोहित शर्मा को दोबारा पूरे सम्मान के साथ कप्तान बना देना चाहिए।'  इस फर्जी बयान पर सिद्धू ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक्स पर लिखा, 'कभी ऐसा नहीं कहा, झूठी खबरें मत फैलाओ, कभी सोचा भी नहीं। शेम ऑन यू।'

विज्ञापन

रोहित-विराट के भविष्य पर होना है फैसला
वर्तमान में बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर की अगुवाई में भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। शुभमन गिल को वनडे और टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली का भविष्य अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि 2027 वनडे विश्व कप में अभी दो साल का समय बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें