फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: 'विराट ने शुरू की थी लड़ाई', नवीन उल हक ने आईपीएल में कोहली से विवाद को लेकर किया बड़ा खुलासा

Thu, 15 Jun 2023 10:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल में विवाद के बाद प्रशंसकों ने दोनों क्रिकेटरों की सोशल मीडिया गतिविधियों को देखकर अलग-अलग कयास लगाए। नवीन ने हाल ही में इस घटना के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कह कि लड़ाई की शुरुआत कोहली ने की थी। उन्होंने सबूत के तौर पर दी गई सजा का हवाला दिया।
विज्ञापन
विराट कोहली और नवीन उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 16वें सीजन के दौरान अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच विवाद ने काफी समय तक सुर्खियां बटोरीं। लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच मैच के दौरान क्या हुआ, इस बारे में विशेषज्ञों की अपनी राय थी। दूसरी ओर, प्रशंसकों ने दोनों क्रिकेटरों की सोशल मीडिया गतिविधियों को देखकर अलग-अलग कयास लगाए। नवीन ने हाल ही में इस घटना के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कह कि लड़ाई की शुरुआत कोहली ने की थी। उन्होंने सबूत के तौर पर दी गई सजा का हवाला दिया।
विज्ञापन


नवीन उल हक ने एक इंटरव्यू में कहा, ''उन्हें मैच के दौरान और उसके बाद ये सब नहीं कहना चाहिए था। मैंने लड़ाई शुरू नहीं की। मैच के बाद जब हम हाथ मिला रहे थे तो विराट कोहली ने लड़ाई शुरू कर दी। जब आप जुर्माने को देखेंगे तो आप समझ जाएंगे कि लड़ाई किसने शुरू की।'' जहां कोहली पर उनकी पूरी मैच फीस काट ली गई, वहीं नवीन पर इसका आधा जुर्माना लगाया गया। बातचीत में तेज गेंदबाज ने यह भी कहा कि वह तब तक स्लेजिंग नहीं करते जब तक कि कोई विरोधी उन्हें उकसाए नहीं। 

उस मैच में मैंने एक शब्द नहीं बोला: नवीन
नवीन ने कहा, ''मैं सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं कि मैं आमतौर पर किसी को स्लेज नहीं करता हूं और अगर मैं ऐसा करता भी हूं तो मैं इसे बल्लेबाजों से तभी कहूंगा जब मैं गेंदबाजी कर रहा होता हूं क्योंकि मैं एक गेंदबाज हूं। उस मैच में मैंने एक भी शब्द नहीं बोला था। मैंने किसी को स्लेज नहीं किया। वहां जो खिलाड़ी थे वह जानते हैं कि मैंने स्थिति से कैसे निपटा।''

जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था या मैच के बाद मैंने कभी अपना आपा नहीं खोया। मैच के बाद मैंने जो किया वह हर कोई देख सकता है। मैं बस हाथ मिला रहा था और फिर कोहली ने मेरा हाथ जोर से पकड़ा। मैं भी इंसान हूं तो मैंने प्रतिक्रिया दी।''
विज्ञापन

कहां से शुरू हुआ पूरा विवाद?
यह पूरा मामला लखनऊ की पारी के 17वें ओवर में शुरू हुआ था, जब विराट स्टंप के पीछे से दौड़ते हुए आए और नवीन को देखकर कुछ इशारा किया। इस पर अफगानिस्तान के नवीन भी उनके करीब आ गए और दोनों में बहस शुरू हो गई। इस बहस के दौरान विराट ने अपने जूते की तरफ भी इशारा किया और उसमें से मिट्टी निकाली, मानो औकात की बात कर रहे हों। बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो कोहली और अमित मिश्रा के बीच भी बहस हो गई।

आरसीबी की जीत के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तो कोहली ने नवीन से कुछ कहा। कोहली के बोलते ही नवीन भी ताव में आकर कुछ बोलते दिखाई पड़े। यहां भी दोनों के बीच बहस होती है। इसके बाद कोहली जब बाउंड्री के किनारे चल रहे होते हैं तो लखनऊ के काइल मेयर्स से उनसे बातचीत करने लगते हैं। तभी गंभीर आते हैं और मेयर्स को विराट से दूर ले जाते हैं और उनसे बातचीत करने से मना करते हैं। इसके बाद गंभीर कुछ कहते हैं जिस पर कोहली उन्हें पास बुलाते हैं और दोनों बेहद करीब आ जाते हैं। दोनों के बीच बहस देखने को मिलती है। अंत में कोहली और लोकेश राहुल के बीच लंबी बातचीत होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें