फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navdeep Saini: इंग्लिश काउंटी केंट के लिए आठ मैच खेलेंगे नवदीप सैनी, इस मामले में दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने

Fri, 15 Jul 2022 11:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

सैनी ने लीसेस्टरशायर बनाम भारत प्रैक्टिस मैच खेला था। उन्होंने लीसेस्टरशायर की ओर से गेंदबाजी की थी और भारतीय बल्लेबाजों को अपनी गति और स्विंग से परेशान किया था। अब नवदीप सैनी काउंटी क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरेंगे।
विज्ञापन
नवदीप सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी इंग्लिश काउंटी केंट के लिए मौजूदा सत्र में आठ मैच खेलेंगे। राहुल द्रविड़ के बाद सैनी काउंटी के लिए खेलने वाले दूसरे भारतीय टेस्ट क्रिकेटर होंगे। वह 96 नंबर की शर्ट पहनेंगे।
विज्ञापन

नवदीप सैनी के साथ समझौते की जानकारी केंट ने अपनी वेबसाइट पर दी। वह काउंटी चैंपियनशिप में तीन और रॉयल लंदन कप के लिए पांच मैच खेलेंगे। नवदीप ने भारत के लिए अगस्त 2019 में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

केंट ने कहा, नवदीप करीब 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। वहीं, सैनी ने कहा कि उनके लिए यह बड़ा अवसर है। इससे पहले सैनी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी गए थे। हालांकि, वह रिजर्व के तौर पर स्क्वॉड में शामिल थे।
विज्ञापन

सैनी ने लीसेस्टरशायर बनाम भारत प्रैक्टिस मैच खेला था। उन्होंने लीसेस्टरशायर की ओर से गेंदबाजी की थी और भारतीय बल्लेबाजों को अपनी गति और स्विंग से परेशान किया था। अब नवदीप सैनी काउंटी क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें