फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: काउंटी डेब्यू पर नवदीप सैनी ने झटके पांच विकेट, टीम ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन, फैन्स बोले- मूर्ति बनवा दो

Thu, 21 Jul 2022 07:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

केंट की टीम से खेलते हुए नवदीप सैनी ने मैच के दौरान घातक गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को गलत शॉट खेलने के लिए मजबूर किया। सैनी ने वार्विकशायर की पहली पारी के दौरान क्रिस बेंजामिन (7), डैन मूसली (0), माइकल बर्गेस (0), ब्रूक्स (6) और क्रेग मिल्स (5) को आउट किया।
विज्ञापन
नवदीप सैनी को साथी खिलाड़ियों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी इन दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लेकर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन-1 में केंट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने वार्विकशायर के खिलाफ काउंटी क्रिकेट में डेब्यू किया और पहली पारी में ही पांच विकेट लेकर सबको चौंका दिया। सैनी ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने सिडनी और ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन



नवदीप सैनी
Trending Videos

चोट से जूझते रहे हैं सैनी

नवदीप सैनी पिछले कुछ सालों से चोट से जूझते रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैचों में ज्यादा मौका नहीं मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुए एजबेस्टन टेस्ट से पहले सैनी ने लीसेस्टरशायर के खिलाफ प्रैक्टिस मैच भी खेला था और काफी विकेट झटके थे। अब उन्होंने काउंटी में भी अपना जलवा जारी रखा है।

इन बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

नवदीप सैनी ने मैच के दौरान घातक गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को गलत शॉट खेलने के लिए मजबूर किया। केंट की ओर से खेलते हुए उन्होंने टेस्ट के लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की। सैनी ने वार्विकशायर की पहली पारी के दौरान क्रिस बेंजामिन (7), डैन मूसली (0), माइकल बर्गेस (0), ब्रूक्स (6) और क्रेग मिल्स (5) को आउट किया। हालांकि, इसके बावजूद वार्विकशायर की टीम पहली पारी में केंट पर 60 रनों की बढ़त लेने में कामयाब रही। केंट के खिलाड़ियों ने पारी की समाप्ति के बाद पांच विकेट लेने वाले सैनी को स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।

ट्विटर पर रिएक्शन की बाढ़ आई

इसके बाद ट्विटर पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई। जेम्स ओलंपिक नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- नवदीप सैनी की मूर्ति बनवा दो। वहीं, कैमलिन ऑयल पेस्टल्स नाम के यूजर ने लिखा- नवदीप सैनी द्वारा फेंकी गई कुछ गेंदें वाकई शानदार थीं। एन नाम के यूजर ने लिखा- शानदार टैलेंट। वहीं, केंट ने स्टैंडिंग ओवेशन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- काउंटी क्रिकेट में क्या शानदार शुरुआत है।

सैनी काउंटी में खेलेंगे आठ मैच

सैनी ने पिछली बार 2021 में श्रीलंका के दौरे पर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। तब शिखर धवन की कप्तानी में वह प्लेइंग-11 का हिस्सा थे। भारतीय टीम में फिर से जगह बनाने के लिए वह केंट के साथ अपने आठ मैचों के कॉन्ट्रैक्ट के दौरान खुद को साबित करने के लिए उत्सुक होंगे। इनमें तीन फर्स्ट क्लास मैच और पांच मैच रॉयल लंदन वनडे कप के हैं।

सैनी समेत पांच खिलाड़ी काउंटी खेल रहे

नवदीप सैनी इस सीजन काउंटी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा, वॉशिंगटन सुंदर, उमेश यादव और क्रुणाल पांड्या भी काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे हैं। पुजारा ससेक्स की टीम, सुंदर लंकाशायर की टीम, उमेश मिडलसेक्स की टीम और क्रुणाल वार्विकशायर की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। क्रुणाल जल्द ही अपनी काउंटी टीम ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

केंट की टीम आठवें स्थान प

केंट फिलहाल 10 टीमों के डिवीजन में आठवें स्थान पर है। उन्हें उम्मीद होगी कि सैनी के आने से टीम आगे के मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी। मैच की बात करें तो केंट ने पहली पारी में 165 रन बनाए थे। जवाब में वार्विकशायर ने पहली पारी में 225 रन बनाए और 60 रन की बढ़त हासिल की। केंट की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है और उसने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 198 रन बना लिए हैं। केंट को फिलहाल 138 रन की बढ़त हासिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें