फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: पंत से छिन सकती है टेस्ट की उपकप्तानी, सूर्यकुमार के भविष्य पर भी होगी बात; बुमराह को मिलेगा आराम?

Sun, 17 May 2026 06:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम चुनने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को गुवाहाटी में पुरुष चयन समिति की बैठक होनी है। इस बैठक में कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 के बाद भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है। भारतीय टेस्ट टीम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन जब मंगलवार को गुवाहाटी में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की बैठक होगी तो टेस्ट टीम के उपकप्तान के तौर पर ऋषभ पंत के भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में ही अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टेस्ट और वनडे टीमों का चयन होगा। 
विज्ञापन

बीसीसीआई क्यों ले सकता है पंत पर फैसला?
  • ऐसा समझा जाता है कि पंत लीडरशीप की भूमिका में अच्छी तरह ढल नहीं पा रहे हैं।
  • लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ दो सीजन कप्तान के तौर पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और इससे यही संकेत मिले है। 
  • यह भी नहीं भूलना चाहिए कि पिछले नवंबर में गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में जब पंत को कप्तानी सौंपी गई थी तो वह रणनीतिक तौर पर बहुत चतुर नहीं थे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, भारतीय क्रिकेट ऋषभ जैसे बल्ले से मैच विजेता को खोने का जोखिम नहीं उठा सकता। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टेस्ट मैच जिताए हैं। जो लोग मायने रखते हैं उनमें यह भावना बढ़ रही है कि जब भी उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई तो उन्होंने बल्लेबाजी करते समय अच्छे फैसले नहीं लिए। उन्हें खुलकर खेलने का मौका देना चयन समिति के दिमाग में सबसे ऊपर हो सकता है।

पंत का मौजूदा फॉर्म चयन समिति की रातों की नींद उड़ा सकता है क्योंकि वनडे प्रारूप में केएल राहुल के बाद दूसरे विकेटकीपर के रूप में उनकी जगह पर सवालिया निशान बना हुआ है। ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन और ईशान किशन की मौजूदगी में पंत को 50 ओवर के प्रारूप के लिए दबाव महसूस हो सकता है।

बुमराह को वनडे सीरीज से मिल सकता है आराम
अगर बीसीसीआई की मेडिकल टीम को जसप्रीत बुमराह के काम के बोझ से कोई दिक्कत नहीं है तो यह सीनियर तेज गेंदबाज एकमात्र टेस्ट खेलेगा। लेकिन मौजूदा आईपीएल के दौरान उनके काम के बोझ को देखते हुए तीन मैच की वनडे सीरीज में उनके खेलने की कोई संभावना नहीं है। सूत्र ने कहा, अगर उनके काम के बोझ को लेकर थोड़ी सी भी दिक्कत होती है तो उन्हें पूरी श्रृंखला के लिए आराम दिया जाएगा। मौजूदा आईपीएल सत्र में भारतीय तेज गेंदबाजों के बीच प्रभावी प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को श्रीलंका में त्रिकोणीय लिस्ट ए सीरीज के लिए नहीं चुना गया है क्योंकि वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए चुने जाने के मजबूत दावेदार हैं।
विज्ञापन

सूर्यकुमार को लेकर क्या है अपडेट?
भारत अफगानिस्तान के खिलाफ कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेल रहा है,लेकिन चयन समिति बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के साथ सूर्यकुमार यादव के भविष्य के बारे में अनौपचारिक बातचीत करेगी क्योंकि पिछले डेढ़ साल से उनका फॉर्म खराब चल रहा है। माना जा रहा है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के इनपुट सूर्यकुमार का राष्ट्रीय कप्तान के तौर पर भविष्य तय करने में बहुत काम आएंगे। अगर उन्हें कप्तानी से हटा दिया जाता है तो उनके लिए बल्लेबाज के तौर पर टीम में अपनी जगह बनाए रखना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें