फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिलेड टेस्ट का हीरो वर्ल्ड कप से आउट

Sun, 11 Jan 2015 11:41 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2015 वाकई खास होने वाला है। अभी तक लगभग हर टीम में खिलाड़ियों के चयन चौंकाने वाले रहे हैं। पहले न्यूजीलैंड टीम में 35 साल के डेनियल विटोरी को टॉप 15 में रखना चौंकाने वाला था। संन्यास की उम्र पर खड़े विटोरी पर वर्ल्ड कप में भरोसा करना निसंदेह चौंकाने वाला है।
विज्ञापन


उसके बाद वेस्टइंडीज टीम का सेलेक्श्ान चौंकाने वाला रहा। विपक्षी टीम के गेंदबाजों को धूल चटाने में माहिर केवरिन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो और डेरेन सैमी को टीम में नहीं लिया गया है।

फिर बांग्लादेश की वर्ल्ड कप टीम में विवादास्पद गेंदबाज रुबैल हुसैन को टीम में रखा गया। बता दें कि रुबैल पर ढाका में एक अभिनेत्री के साथ कथित रेप का आरोप चल रहा है। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं टीम इंडिया में चोटिल रविंद्र जडेजा को आउट कर सेलेक्टर्स ने युवराज सिंह को नजरअंदाज किया, और केवल 4 वनडे मैचों के अनुभवी गेंदबाज स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में जगह दी।
विज्ञापन

अपनी टीम को जीत दिलाने वाला वर्ल्ड कप से आउट

अब यह बात ऑस्ट्रेलिया टीम में दोहराई गई है। हाल ही में सम्पन्न हुई बॉर्डर गावस्कर सीरीज में इस फिरकी गेंदबाज ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीताने में अहम भूमिका निभाकर अपने प्रदशंकों का दिल तो जीत लिया, पर सेलेक्टर्स की नजरों में नहीं।

ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप दिलाने वाले 15 सूरमाओं में फिरकी गेंदबाज नॉथन लियोन नहीं लिए गए है। 27 साल के इस गेंदबाज की फिरकी आगे टीम इंडिया के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए थे।

लियोन ने एडिलेड टेस्ट में 12 विकेट झटककर इतिहास रच दिया था। इसके अलावा पूरी सीरीज में लियोन के नाम कुल 22 विकेट रहे। इतना बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी लियोन सेलेक्टर्स द्वारा नजरअंदाज किए गए।

लियोन के अलावा शॉन मार्श भी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं है। हालांकि माइकल क्लार्क चोट से उबर चुके हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप में वापसी की है। क्लार्क वर्ल्ड कप में टीम के कप्तान हैं, वहीं स्टीवन स्मिथ को उपकप्तान बनाया गया है।

टीमः माइकल क्लार्क, जॉर्ज बैली, पेट क्यूमिनस, एक्जीवर डोहर्टी, जेम्स फाल्कनर, एरोन फिंच, ब्रेड हैडिन, जोस हेजलवुड, मिशेल जॉनसन, मिशेल मार्श, ग्लेनन मैक्सवेल, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वॉनर और शेन वॉटसन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें