फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

England Women: इंग्लैंड ने मुंबई इंडियंस की इस खिलाड़ी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला टीम का कप्तान बनाया

Tue, 29 Apr 2025 11:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिवर हीथर नाइट की जगह महिला इंग्लैंड टीम की कमान संभालेंगी। नाइट ने लगातार खराब परिणामों के बाद कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
नेट सिवर ब्रंट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने नेट सिवर ब्रंट को इंग्लैंड की महिला टीम का कप्तान नियुक्त किया है। ब्रंट डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करती है और वह हीथर नाइट की जगह महिला इंग्लैंड टीम की कमान संभालेंगी। नाइट ने लगातार खराब परिणामों के बाद कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने नौ साल तक टीम की कमान संभाली थी।
विज्ञापन

कुछ वर्षों में खराब रहा है टीम का प्रदर्शन 
इंग्लैंड पिछले साल टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण में बाहर हो गया था और इस साल बहुप्रारूप (टेस्ट, वनडे और टी20) में खेली गई एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स को इस महीने की शुरुआत में जॉन लुईस की जगह टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने के बाद सिवर ब्रंट को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

तीनों प्रारूप की संभालेंगी कमान 
पिछले तीन वर्षों से उपकप्तान के रूप में काम कर रही सिवर ब्रंट तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी करेंगी। इस 32 साल की खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए 2013 में पदार्पण करने के बाद सभी प्रारूपों में 259 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 46.47, वनडे मैचों में 45.91 और टी20 में 28.45 है। उन्होंने 181 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं। वह 2017 में विश्व कप जीतने वाली टीम की सदस्य थी।
विज्ञापन

सिवर ब्रंट ने टीम की कमान मिलने के बाद कहा, मैं इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान की भूमिका निभाने पर वास्तव में गर्व महसूस कर रही हूं। मैं इस टीम को सफलता की ओर ले जाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करुंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें