फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL 2021: नसीम शाह को बायो-बबल में आने की मिली अनुमति, कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के चलते हुए थे बाहर

Fri, 28 May 2021 04:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

नसीम शाह को पिछले सप्ताह कोविड-19 जांच की पुरानी निगेटिव रिपोर्ट के साथ आने के कारण लाहौर स्थित टीम होटल से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
नसीम शाह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी)ने कोविड-19 के अपने प्रोटोकॉल से समझौता करते हुए तेज गेंदबाज नसीम शाह को पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने से पहले बायो-बबल में फिर से प्रवेश करने की अनुमति दे दी है। नसीम शाह को पिछले सप्ताह कोविड-19 जांच की पुरानी निगेटिव रिपोर्ट के साथ आने के कारण लाहौर स्थित टीम होटल से बाहर कर दिया गया था। मार्च में खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद इस टी-20 लीग को बीच में रोकना पड़ा था। निलंबित लीग के बाकी बचे 20 मैच यूएई में खेले जाएंगे।

विज्ञापन


पीसीबी ने सभी खिलाड़ियों को 48 घंटे पुरानी आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट के साथ 24 मई तक टीम होटलों में पहुंचने के लिए कहा था लेकिन शाह 18 मई की रिपोर्ट के साथ पहुंचे थे। फ्रेंचाइजी के मालिक से बैठक के बाद पीसीबी ने कोविड-19 जांच में निगेटिव आने के बाद शाह को बायो-बबल में आने की मंजूरी दे दी। यूएई के लिए चार्टर्ड विमान लेने से पहले शाह को दो और जांच में नेगेटिव आना होगा। पीसीबी ने अभी तक पीएसएल के बचे हुए मैचों का कार्यक्रम जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें