पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रहे पहले टेस्ट में मेजबान पाक मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। रावलपिंडी में चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के तीसरे दिन नसीम शाह ने हैट्रिक लेकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया और साथ ही बांग्लादेशी टीम के चार विकेट लेकर उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 126 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। वह अब भी पाकिस्तान से 86 रन पीछे है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं। मोमिनुल हक 37 पर खेल रहे हैं जबकि लिटन दास को अभी खाता खोलना है। शांता ने 38 और तमीम इकबाल ने 34 रन बनाए। नसीम ने चार और यासिर शाह ने दो विकेट लिए। बांग्लादेश के पहली पारी के 233 रन के जवाब में पाकिस्तान ने 445 रन बनाए थे।