फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे नहीं गेल के प्रशंसक हैं बेटे: द्रविड़

Sat, 10 Nov 2012 09:33 PM IST
भुवनेश्वर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने कहा कि उनके दोनों बेटे उनके सबसे बड़े आलोचक हैं और उन्हें वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की तरह खेलते देखना चाहते हैं। द्रविड़ ने कहा, ‘मेरे बेटे मेरे खेल की हमेशा ही आलोचना करते हैं। अब मुझे यकीन होता है कि हमारे देश में हर व्यक्ति ही क्रिकेट आलोचक है।
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से घर पर समय बिताकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है। अब मुझे आलू, टमाटर, प्याज की कीमतें भी पता हैं। मैं घर पर एक पिता और बच्चों का अध्यापक बनकर काफी खुश हूं। अब मैं घर के कामों में भी अपना योगदान दे पाता हूं। घर पर सादगी से रहने का अलग ही मजा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें