आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद एस श्रीसंत के मां और पापा ने एक बार फिर कहा है कि उनका बेटा निर्दोष है।
दिल्ली पुलिस द्वारा श्रीसंत पर मकोका लगाए जाने के मामले पर कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इंकार करते हुए उनके मां और पापा ने कहा, ‘श्रीसंत निर्दोष है और उसे हम सबके सहयोग की जरूरत है।’
दिल्ली पुलिस ने श्रीसंत सहित अजित चंदीला, अंकित चव्हाण और 23 अन्य लोगों पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में मंगलवार को महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगा दिया था।
श्रीनिवासन सहित अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश
मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन सहित इसके अन्य अधिकारियों और राज्य सरकार के खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने टीएनसीए में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए।
टीएनसीए से मान्यता प्राप्त शहर के भारत क्रिकेट क्लब के महासचिव सीएस कादिरसन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस केके शशिधरण ने राज्य सरकार के अधिकारियों और टीएनसीए के 25 पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर 17 जून को सुनवाई के लिए बुलाया है।