भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2017 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है, जहां रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड से उसका मुकाबला होगा। मिताली राज के नेतृत्व में भारतीय टीम दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2005 में टीम फाइनल में पहुंची थी।
फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली के पिता डोराई राज ने कहा, 'मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। पूरे देश से उसे शुभकामनाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री केसी राव ने भी मिताली को बधाई दी है। मैं बहुत खुश हूं।'
डोराई ने आगे कहा, 'मिताली और उसकी टीम के लिए ये बहुत बड़ा मौका है। मिताली का हमेशा से सपना रहा है कि वो विश्व कप घर लेकर आए। मुझे उम्मीद है कि इस बार वो सफल होगी और भारत विश्व चैंपियन बनेगा।'
I am so happy that best wishes have come from all over the country, including CM KC Rao: S Dorai Raj,father of #MithaliRaj #IndvsEng pic.twitter.com/b9lNDtKuyj
— ANI (@ANI_news) July 22, 2017
This is a very big opportunity, it was always her dream to get home the world cup: S Dorai Raj,father of #MithaliRaj #IndvsEng pic.twitter.com/Rn8tc6arv4
— ANI (@ANI_news) July 22, 2017
फाइनल में ऐसा करना चाहेंगी मिताली राज
मिताली राज
- फोटो : रायटर
मिताली के कंधो पर अपनी टीम को विश्व चैंपियन बनाने का भार होगा। कप्तान ने टूर्नामेंट में 1 शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 8 मैचों में 392 रन बनाए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में शानदार शतक जमाया था और टीम को फाइनल में भी कप्तान से ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भी मिताली ने हरमनप्रीत के साथ अच्छी साझेदारी की थी। हालांकि, तब वो 36 रन बनाकर आउट हो गई थी, लेकिन मिताली को बड़े मैच का खिलाड़ी माना जाता है और वो अपने इस टैग को साबित करना चाहेंगी।
मिताली को लेडी सचिन तेंदुलकर भी कहा जाता है और मास्टर ब्लास्टर के समान महिला कप्तान भी अपने सपने को पूरा करके वर्ल्ड चैंपियन कहलाना चाहेंगी।
पूनम राउत के पिता ने कहा, टीम इंडिया ही जीतेगी विश्वकप
पूनम राउत के पिता गणेश राउत
- फोटो : ANI
महिला टीम की ओपनर पूनम राउत के पिता गणेश राउत ने कहा है मुझे पूरा विश्वास है कि टीम इंडिया विश्वकप जीतेगी।
Very confident that the Women's team is going to win the World Cup: Ganesh Raut,Father of Indian cricketer Poonam Raut #WomensWorldCup2017 pic.twitter.com/kq4jUbD4I6
— ANI (@ANI_news) July 22, 2017