फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TNPL 2022: दर्शकों ने मुरली विजय को दिनेश कार्तिक के नाम से चिढ़ाया, हाथापाई तक पहुंच गया मामला, देखें वीडियो

Thu, 28 Jul 2022 02:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुरली विजय बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे, तभी दर्शकों ने उन्हें दिनेश कार्तिक के नाम से चिढ़ाना शुरू कर दिया। इसके बाद विजय उस दर्शक से भिड़ गए। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।  
 
विज्ञापन
तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दौरान मुरली विजय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु प्रीमियर लीग के 2022 के एक मैच के दौरान मुरली विजय एक दर्शक के साथ हाथापाई करने लगे। यह दर्शक उन्हें दिनेश कार्तिक के नाम से चिढ़ा रहा था। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आकर बीच बचाव किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मुरली विजय की तरफ से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। 
विज्ञापन


24 जुलाई के दिन मदूरै पैंथर्स और रूबी त्रिची के मैच में मुरली विजय बाउंड्री किनारे फील्डिंग कर रहे थे। तभी दर्शक उन्हें दिनेश कार्तिक के नाम से चिढ़ाने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले विजय ने प्यार से दर्शकों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं माने तो विजय होर्डिंग्स पार करके दर्शक के पास पहुंच गए। वो काफी देर तक बात करते रहे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो हालात हाथापाई तक पहुंच गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने दोनों को अलग कराया और विजय फिर से मैदान के अंदर चले गए। 



विजय ने टीएनपीएल में इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने रूबी त्रिची वॉरियर्स के लिए खेलते हुए नेल्लई रोयल किंग्स के खिलाफ 66 बॉल पर 121 रन की पारी खेली थी। इसमें उन्होंने 12 छक्के जड़ दिए थे। हालांकि, विजय की टीम लीग में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। सात मैचों के बाद रूबी वॉरियर्स के सिर्फ चार अंक रहे और टीम अंतिम चार में जगह बनाने में नाकाम रही।
विज्ञापन


विज्ञापन

क्या है मामला?
विजय की पत्नी निकिता वंजारा पहले दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी रह चुकी हैं। विजय से अफेयर के बाद कार्तिक और निकिता ने तलाक ले लिया था। बाद में निकिता ने विजय से शादी भी कर ली थी। दर्शक इसी घटना की वजह से मैच के दौरान विजय को ट्रोल कर रहे थे।

कार्तिक ने 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता से शादी की थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही कार्तिक की पत्नी का अफेयर मुरली विजय के साथ चलने लगा। जब निकिता ने इसकी जानकारी कार्तिक को दी तो दोनों ने अलग होने का फैसला किया। बाद में कार्तिक ने स्क्वॉश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से शादी की थी। वहीं, विजय और निकिता भी शादी के बंधन में बंध गए थे।

कार्तिक फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। वहां वह भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लेंगे। कार्तिक ने इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फिनिशर के तौर पर अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। वहीं, मुरली विजय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उनका अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म माना जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें