फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरली विजय ने अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, पहली पारी के बने 'अजीम-ओ-शान शहंशाह'

Fri, 15 Jun 2018 03:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बेंगलुरु में चल रहे भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। हालांकि मैच के आखिरी सेशन में अफगानी गेंदबाजों ने वापसी करने की शानदार कोशिश की। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 347 रन रहा। पहले दिन भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

विज्ञापन


लंच के पहले जहां शिखर धवन ने तूफानी अंदाज में शतक बनाते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए तो मुरली विजय ने भी अनुभवहीन अफगानी गेंदबाजों की खबर लेते हुए अपना 12वां शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर दिया।

मुरली विजय ने पहली पारी में सबसे अधिक सेंचुरी (बिना दूसरी इनिंग में सेंचुरी लगाए) लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि यह सभी शतक पहली ही पारी में लगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड विजय के साथ-साथ इंग्लैंड के टॉम ग्रेवेंसी और साउथ अफ्रीका अश्वेल प्रिंस के नाम संयुक्त रूप से दर्ज था। सभी बल्लेबाजों ने 11-11 सेंचुरी लगाए थे।
विज्ञापन


वेस्ट इंडीज के फ्रैंक वॉरेल और इंग्लैंड के रॉबिन स्मिथ के नाम 9-9 सेंचुरी दर्ज है। ये दोनों तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के बिल पॉन्सफोर्ड, साउथ अफ्रीका के ग्रीम पोलाक और इंग्लैंड के पीटर परफिट के नाम 7-7 सेंचुरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें