फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली टेस्ट में मिली टीम इंडिया को एक बुरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली टेस्ट में टीम इंडिया के हाथ मैच की पकड़ मजबूत है। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है, सीरीज में 2-0 से आगे चल रही टीम के पास तीसरा टेस्ट जीतने का भी मौका है। हालांकि अफ्रीकी कप्तान हाशिम अमला एक छोर से डटे हुए हैं। उनके साथ चौथे दिन के खेल समाप्ति तक एबी डीविलियर्स भी क्रीज पर बने हुए थे।
विज्ञापन


एक तरफ दिल्ली का फिरोजशाह कोटला मैदान टीम इंडिया के एक खुशखबरी लेकर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर टीम के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय के लिए झटका भी लेकर आया। मुरली को बल्लेबाजी के दौरान अंपायर के फैसले के विरोध करने का दोषी पाया गया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के दौरान उनके साथ एक घटना घटी जिसके बाद यह पूरा मामला हुआ और मुरली विजय को दंड दिया गया।
विज्ञापन

पढ़ें, पूरा मामला और मुरली को मिला दंड

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के दौरान मुरली विजय अफ्रीकी गेंदबाज मोर्न मोर्कल की गेंद पर बीट हुए। गेंदबाज द्वारा कैच आउट की अपील हुई।

मुरली के अनुसार गेंद उनके ऑर्म गार्ड को छूकर विकेटकीपर के पास गई। लेकिन अंपायर कुमार धर्मसेना ने उन्हें अपील के बाद आउट करार दिया। मुरली ने कुछ देर तक क्रीज पर ही बने रहे।

मुरली ने खुद को आउट मानने से भी इंकार किया और अंपायर के फैसले का विरोध किया। हालांकि अपांयर ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया।

अंपायर के फैसले पर अंगुली उठाने के आरोप में उन्हें अनुच्छेद 2.1.5 आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के तहत दोषी पाया गया और मैच की 30 फीसदी फीस काट दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें