टेस्ट क्रिकेटर मुरली कार्तिक की कार शुक्रवार रात दिल्ली में हादसे का शिकार हो गई। कार में उस वक्त मुरली के साथ उनकी पत्नी भी थीं।
मुरली की कार जिस गाड़ी से टकराई, उसमें सवार व्यक्ति का हाथ फ्रैक्चर हो गया है, जबकि उनकी पत्नी को मामूली चोट आई है।
पुलिस के मुताबिक हादसा रात सवा 12 बजे हुआ, जब कार्तिक और उनकी पत्नी श्वेता ताज मानसिंह होटल से अपने घर ग्रीन पार्क लौट रहे थे।
अधिकारी ने बताया, "वोल्वो कार में सवार कार्तिक पेट्रोल पंप पर रुके थे। इसके बाद वह स्लिप लेन के जरिए नीति मार्ग की तरफ बढ़ रहे थे, जब एयरपोर्ट से आने वाली एक जाइलो गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई।"
त्रिवेंद्रम निवासी सुदीप के हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि गाड़ी चला रहे ड्राइवर और उसमें सवार एक और आदमी को भी चोट आई है। कार्तिक इसमें बाल-बाल बचे, जबकि उनकी पत्नी को हल्की चोट आई है।