फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के लिए उठी पारी घोषित करने की मांग

Sat, 16 Nov 2013 11:45 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वानखेड़े स्टेडियम पर लोकल हीरो रोहित शर्मा धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन स्टेडियम में बैठे सचिन प्रेमी एक ही मांग कर रहे थे। यह मांग थी जल्द पारी घोषित करने की जिससे मास्टर को एक बार फिर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सके।
विज्ञापन


इस मांग में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी शामिल हो गए। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भावनाएं काबू में रखते हुए रोहित को खेलने दिया और पारी घोषित नहीं की।

250 रनों की बढ़त के बाद माना जा रहा था कि भारत को दूसरी पारी में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलेगा। यही कारण था कि कई स्टैंड से सचिन के लिए पारी घोषित करने की आवाज आ रही थी। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने भी ट्विट कर दिया कि सचिन को दोबारा बल्लेबाजी का मौका देने के लिए धोनी को पारी घोषित कर देनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं कमेंटरी बॉक्स में पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी बुलाए गए आमिर खान ने भी यही बात दोहरा दी। लेकिन धोनी ने टीम को पूरी बल्लेबाजी कराई और वेस्टइंडीज पर पहली पारी में 313 रन की बड़ी बढ़त ले ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें