फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिला द्रविड़ का साथ: वायरल विज्ञापन से बताया मास्क लगाओ और हॉर्न मत बजाओ

Mon, 12 Apr 2021 10:43 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ - फोटो : ट्विटर @imVkohli स्कीनशॉट
विज्ञापन

शांत स्वभाव वाले राहुल द्रविड़ इन दिनों अपने गुस्से की वजह से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनकी एक ए़ड फिल्म तेजी से वायरल हो रही है, जिसका प्रसारण टीवी पर भी हो रहा है। अपने स्वभाव के विपरित 'श्रीमान भरोसेमंद' कार में बैठकर खुद को इंद्रानगर का गुंडा बता रहे हैं।

विज्ञापन


अब मुंबई पुलिस इस एड फिल्म का इस्तेमाल लोगों को सचेत करने के लिए कर रही है। जी हां! इस वक्त देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। संक्रमितों की संख्या रोज पिछला रिकॉर्ड तोड़ रही है। सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र है, जहां लोगों को सचेत करने के लिए पुलिस द्रविड़ के वीडियो का सहारा ले रही है। मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें मास्क के महत्व के बारे में बताया गया है।



मुंबई पुलिस के इस अनूठे प्रयोग को उपराजधानी नागपुर की पुलिस ने भी कॉपी करने में देरी नहीं की।



वैसे नागपुर और पड़ोसी राज्य गुजरात के सूरत में लोगों को ट्रैफिक के प्रति जागरूक करने के लिए राहुल द्रविड़ की तस्वीरों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा। सूरत पुलिस कह रही है कि, 'जब ट्रैफिक में फंसें तो आक्रामक ना हों।
विज्ञापन




यहां बताना जरूरी हो जाता है कि इस वायरल विज्ञापन में राहुल द्रविड़ ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं। रास्ता साफ करने के लिए वह गुस्सा होते हैं। लगातार हॉर्न भी बजाते हैं। सीट के पीछे रखे बल्ले से गाड़ियों पर तोड़-फोड़ करने लगते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें