फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंगः श्रीसंत की कस्टडी मांगेगी मुंबई पुलिस

Sat, 18 May 2013 08:41 PM IST
मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-6 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार श्रीसंत और दो अन्य खिलाड़ियों को लेकर मुंबई पुलिस ने अहम खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण को लेकर मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर हिमांशु राय ने बताया कि रमेश व्यास नाम के एक बुकी को 14 मई को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 92 मोबाइल, 18 सिम कार्ड, एक लैपटॉप और नकदी बरामद हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस श्रीसंत की कस्टडी की मांग करेगी।

मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि श्रीसंत ने खुद होटल बुक कराया था। श्रीसंत होटल में बुकी जीजू के साथ रुके थे। मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर हिमांशु रॉय ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश 30 मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। मुंबई से ही आज एक अन्य बुकी को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे और स्टॉफ के बयान के आधार पर बताया कि श्रीसंत बुकी के संपर्क में पहले से ही थे।

हिमांशु राय ने बताया कि श्रीसंत ने मुंबई में अपना कमरा खुद बुक करवाया था। श्रीसंत टीम के होटल में नहीं थे। होटल के कमरे से एक लैपटॉप, एक आईपैड, नकदी और कुछ डायरियां बरामद हुईं।

डायरी में जो एंट्री है, वह श्रीसंत के द्वारा की गई प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि श्रीसंत और बुकी जीजू 13 मई की देर रात को होटल में आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें