फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित ब्रिगेड के सामने सनराइजर्स की मुश्किल चुनौती, कप्तान केन के गढ़ में है मुकाबला

Thu, 12 Apr 2018 07:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
SRH VS MI
विज्ञापन

गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की धारदार गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने की कठिन चुनौती होगी। दोनों टीमें आईपीएल-11 में पहली बार बृहस्पतिवार को आमने-सामने होंगी। मौजूदा संस्करण के पहले मैच में सनराइजर्स ने राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हराकर धमाकेदार शुरुआत की थी वहीं मुंबई को शुरुआती मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


इस बार सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण बेहद धारदार है। उनके पास भुवनेश्वर कुमार जैसा सीम और स्विंग गेंदबाज है। बिली स्टेनलेक के पास रफ्तार है वहीं सिद्धार्थ कौल सटीक गेंदबाजी में माहिर हैं। इसके अलावा युवा राशिद खान की लेग ब्रेक बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए काफी है। इसके अलावा शाकिब अल हसन बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर हैं।

उधर, मुंबई के पास स्टार खिलाड़ियों की कमी नहीं है। कप्तान रोहित शर्मा को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मुंबई के पास इविन लुइस और किरोन पोलार्ड जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो अकेले अपनी बल्लेबाजी के दम पर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ सकने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद
वहीं पहले मैच में युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय का प्रदर्शन शानदार रहा। जो इस साल आईपीएल में पदार्पण कर रहे हैं। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ियों के विकेट लिए।  

डेथ ओवरों में गेंदबाजी मुंबई के लिए चिंता का विषय 
मुंबई इंडियंस के लिए डेथ ओवरों में गेंदबाजी चिंता का विषय है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मुस्ताफिजुर रहमान और मिचेल मैक्लेनघन अब तक असफल रहे हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की एडी में चोट कप्तान रोहित के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। नए कप्तान केन विलियम्सन के साथ हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही है।

संभावित टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद: ऋद्धिमान साहा, शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, शाकिब अल हसन, रशीद खान, भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टेनलाक, सिद्धार्थ कौल

मुंबई इंडियंस: एविन लुईस, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (डब्ल्यूके), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कृणाल पंड्या, किरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैकलेनघम, मुस्ताफिजुर रहमान, मयंक मार्केंडे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें