फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs RR Playing 11: मुंबई में सूर्यकुमार की वापसी तय, राजस्थान में नीशम को मिल सकता है मौका, जानें संभावित प्लेइंग-11

Sat, 02 Apr 2022 12:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सूर्यकुमार यादव की वापसी से मुंबई की टीम मजबूत हुई है। वहीं राजस्थान पहले ही संतुलित नजर आ रही है। इस मैच में कुल्टर नाइल की जगह जेम्स नीशम को मौका दिया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का नौवां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम को जीत की पटरी पर वापस लाने की कोशिश करेंगे। वहीं राजस्थान रॉयल्स अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। यह मैच दोपहर में खेला जाएगा। ऐसे में टॉस की अहमियत कम रहेगी और बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम के पास भी मैच जीतने का बराबर मौका रहेगा। राजस्थान इस टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है, जिसने सफलतापूर्वक लक्ष्य का बचाव किया है। ऐसे में संजू एक बार फिर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकते हैं। 
विज्ञापन


मुंबई के लिए पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। रोहित अपने अर्धशतक से चूक गए थे, लेकिन किशान ने बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं तिलक वर्मा ने भी छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली थी और यह दिखाया था कि उनके अंदर क्या काबीलियत है। इन दोनों के अलावा पोलार्ड और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए थे। 

मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव फिट हो चुके हैं और उनका टीम में वापस आना तय है। इससे मुंबई की टीम मजबूत होगी। जसप्रीत बुमराह और टायमल मिल्स जैसे गेंदबाज पहले मैच में बेअसर रहे थे, लेकिन इस मैच में भी उनका खेलना तय है। सूर्यकुमार के अलावा मुंबई की टीम में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। 

वहीं राजस्थान की टीम इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत और संतुलित टीमों में से एक है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों बेहद मजबूत है। हालांकि बल्लेबाजों के पास अनुभव की थोड़ी कमी है, लेकिन गेंदबाजों के पास खासा अनुभव है। इसी वजह से हैदराबाद के खिलाफ हर गेंदबाज ने शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम को विजेता बनाया। ट्रेंट बोल्ट के साथ प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालते हैं। वहीं युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन मजबूत स्पिन आक्रमण बनाते हैं। 
विज्ञापन

राजस्थान की टीम में जोश बटलर और संजू सैमसन जैसे अनुभवी बल्लेबाज भी हैं, लेकिन यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडीक्कल के पास बड़े मैचों का ज्यादा अनुभव नहीं है। हालांकि, हेटमेयर इस टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। नाथन कुल्टर नाइल पिछले मैच में अपना आखिरी ओवर पूरा नहीं कर सके थे। उनके फिट न रहने पर जेम्स नीशम को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा राजस्थान की टीम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। 

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11
जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेम्स नीशम / नाथन कुल्टर-नाइल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें