फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने पांच साल बाद राजस्थान को हराया, 57 रन की जीत से अंकतालिका में टॉप

Tue, 06 Oct 2020 11:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

MI vs RR Live IPL Score: बल्लेबाजों के दमदार खेल के बाद मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के बूते मुंबई इंडियंस ने पांच साल पांच माह पांच दिन बाद राजस्थान रॉयल्स को मात देने में सफलता हासिल की। पांच मैच में लगातार दो हार के बाद यह मुंबई की लगातार  तीसरी जीत थी, जिसके बूते वह अंकतालिक में नंबर एक पायदान पर पहुंच गई। दूसरी ओर लगातार तीसरी हार झेलने वाली राजस्थान नीचे से दूसरे क्रम पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 06-Oct-2020

बुमराह का आईपीएल में बेस्ट प्रदर्शन

आज चार ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लेकर बुमराह ने आईपीएल का अपना बेस्ट फिगर वाला प्रदर्शन किया। बोल्ट ने भी 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए तो 3.1 ओवर में 19 रन देकर दो सफलताएं जेम्स पैटिंसन की झोली में भी आई।
 

11:19 PM, 06-Oct-2020

मुंबई का ऑलराउंड प्रदर्शन

क्विंटन डीकॉक और रोहित शर्मा की ठोस शुरुआत के बाद सूर्यकुमार यादव के आईपीएल करियर के सर्वोच्च स्कोर (79) के बूते मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 193/4 का स्कोर खड़ा किया। हार्दिक पांड्या ने भी यादव का बखूबी साथ दिया और अंतिम चार ओवर में दोनों ने मिलकर मुंबई के लिए 68 रन जोड़े। जवाब में राजस्थान की टीम 18.1 ओवर में महज 136 रन पर ही सिमट गई।

11:15 PM, 06-Oct-2020

पांच साल, पांच माह, पांच दिन बाद RR से जीती मुंबई

बल्लेबाजों के दमदार खेल के बाद मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के बूते मुंबई इंडियंस ने पांच साल पांच माह पांच दिन बाद राजस्थान रॉयल्स को मात देने में सफलता हासिल की। पांच मैच में लगातार दो हार के बाद यह मुंबई की लगातार तीसरी जीत थी, जिसके बूते वह अंकतालिक में नंबर एक पायदान पर पहुंच गई। दूसरी ओर लगातार तीसरी हार झेलने वाली राजस्थान नीचे से दूसरे क्रम पर आ गई।
 

विज्ञापन
11:10 PM, 06-Oct-2020

राजस्थान की करारी हार

जेम्स पैटिंसन ने अंकित राजपूत को 2 रन में आउट कर राजस्थान की पारी 18.1 ओवर में 136 रन पर समेटी। 

11:05 PM, 06-Oct-2020

बुमराह ने 9वां झटका दिया, जोफ्रा आर्चर आउट

विज्ञापन
10:59 PM, 06-Oct-2020

बुमराह ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए

जसप्रीत बुमराह ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक जोरदार यॉर्कर में राहुल तेवतिया का काम तमाम कर दिया तो पांचवीं गेंद पर श्रेयस गोपाल को विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक के हाथों लपकवाया।
 

10:56 PM, 06-Oct-2020

5 ओवर में 81 रन का असंभव लक्ष्य

नए बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर। अब यहां से आर्चर और तेवतिया मिलकर हार का अंतर कम करना चाहेंगे। 

10:53 PM, 06-Oct-2020

टॉम करन आउट

16 गेंदों में 15 रन बनाकर करन को पोलार्ड की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने लपका। 15 ओवर में बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 113/6 जोफ्रा आर्चर (4) और राहुल तेवतिया (5)
 

10:48 PM, 06-Oct-2020

बटलर आउट, राजस्थान की आखिरी उम्मीद भी टूटी

44 गेंदों में 70 रन वाली बटलर की पारी का अंत। कीरोन पोलार्ड का बाउंड्री में जबरदस्त कैच। 14 ओवर में बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 102/5 टॉम करन (9) औऱ राहुल तेवतिया (4)

10:42 PM, 06-Oct-2020

42 गेंदों में 97 रन चाहिए

कीरोन पोलार्ड के इस ओवर में एक चौके, एक छक्का समेत कुल 13 रन आए। 13 ओवर में बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 97/4 जोस बटलर (70) और टॉम करन (8)

10:37 PM, 06-Oct-2020

12वें ओवर से 10 रन आए

12 ओवर में बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 84/4 जोस बटलर (59) और टॉम करन (6)

10:32 PM, 06-Oct-2020

जोस बटलर की फिफ्टी

जोस बटलर का 10वां आईपीएल शतक। मुंबई के खिलाफ लगातार दूसरा। 34 गेंदों में आए इस पचासे के बाद 11 ओवर में बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 74/4 जोस बटलर (51) और टॉम करन (4)
 

10:28 PM, 06-Oct-2020

10 ओवर में 131 रन चाहिए

इस ओवर से 12 रन आए। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 63/4 जोस बटलर (43) और टॉम करन (2)

10:23 PM, 06-Oct-2020

11 ओवर में 143 रन चाहिए

नौ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 51/4 जोस बटलर (32) और टॉम करन (1)

10:21 PM, 06-Oct-2020

राजस्थान का चौथा विकेट गिरा

महिपाल लोमरोर का विकेट जरूर राहुल चाहर ने लिया, लेकिन इसका श्रेय सब्टीट्यूट फिल्डर अनुकुल रॉय को जाना चाहिए, जिन्होंने हवा में छलांग लगाते हुए एक बेहतरीन कैच लपका। नए बल्लेबाज टॉम करन हैं।
 

10:19 PM, 06-Oct-2020

बटलर-लोमरोर के बीच साझेदारी पनपती हुई

आठ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 42/3 जोस बटलर (24) और महिपाल लोमरोर (11)

10:12 PM, 06-Oct-2020

बुमराह की बेहतरीन बॉल में बाल-बाल बचे बटलर

10:06 PM, 06-Oct-2020

सात ओवर के बाद स्कोर: 35/3

10:01 PM, 06-Oct-2020

09:58 PM, 06-Oct-2020

5 ओवर में 23/3

09:52 PM, 06-Oct-2020

तीसरा विकेट गिरा, संजू सैमसन आउट

संजू सैमसन खाता भी नहीं खोल पाए और ट्रेंट बोल्ट ने अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में अपनी पेस से पीटा। घेरे के भीतर ही कप्तान शर्मा द्वारा लपके गए। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 12/3 जोस बटलर (6) और महिपाल लोमरोर (0)
 

09:48 PM, 06-Oct-2020

दो ओवर में सिर्फ सात रन पर दो विकेट गिरा

दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 7/2 जोस बटलर (1) और संजू सैमसन (0)

09:46 PM, 06-Oct-2020

स्टीव स्मिथ आउट, राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा

कप्तान स्टीव स्मिथ भी आउट। जसप्रीत बुमराह ने आते ही कमाल किया।
 

09:42 PM, 06-Oct-2020

राजस्थान की खराब शुरुआत, पहला विकेट गिरा

ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले यशस्वी जायसवाल को चलता किया। 
 

09:38 PM, 06-Oct-2020

विशाल स्कोर का पीछा करने राजस्थान की नई रणनीति

09:33 PM, 06-Oct-2020

09:26 PM, 06-Oct-2020

सूर्यकुमार यादव की धांसू फिफ्टी

क्विंटन डीकॉक और रोहित शर्मा की ठोस शुरुआत के बाद सूर्यकुमार यादव के आईपीएल करियर के सर्वोच्च स्कोर (79) के बूते मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 193/4 का स्कोर खड़ा किया। हार्दिक पांड्या ने भी यादव का बखूबी साथ दिया और अंतिम चार ओवर में दोनों ने मिलकर मुंबई के लिए 68 रन जोड़े।
 

09:23 PM, 06-Oct-2020

राजस्थान को 194 का लक्ष्य

20वें ओवर में अंकित राजपूत ने 17 रन लुटा दिए। हार्दिक पांड्या ने 19 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए तो सूर्यकुमार यादव ने 47 गेंदों में 79 रन पीट दिए। चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लेने वाले स्पिनर श्रेयस गोपाल राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज रहे।

09:15 PM, 06-Oct-2020

19 ओवर में आर्चर ने 15 रन दिए

19 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 176/4 सूर्यकुमार यादव (73) और हार्दिक पांड्या (20)
 

09:11 PM, 06-Oct-2020

जोफ्रा आर्चर की तीखी बाउंसर सूर्यकुमार यादव के हेलमेट पर लगी

09:07 PM, 06-Oct-2020

18वें ओवर से 19 रन आए

18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 161/4 सूर्यकुमार यादव (66) और हार्दिक पांड्या (17)

09:01 PM, 06-Oct-2020

आर्चर के 17वें ओवर से 9 रन आए

17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 142/4 सूर्यकुमार यादव (56) और हार्दिक पांड्या (8)

08:59 PM, 06-Oct-2020

आर्चर फेंक रहे 17वां ओवर

शुरुआती तीन गेंदों में पांच रन
 

08:54 PM, 06-Oct-2020

सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी



16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 133/4 सूर्यकुमार यादव (52) और हार्दिक पांड्या (3)

08:50 PM, 06-Oct-2020

सिर्फ पांच ओवर का खेल बचा

यह कार्तिक त्यागी का आखिरी ओवर था। ओवर से 8 रन आए। त्यागी ने अपने डेब्यू मैच में 36 रन देकर एक विकेट लिया। 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 125/4 सूर्यकुमार यादव (46) और हार्दिक पांड्या (1)

08:43 PM, 06-Oct-2020

आर्चर को पहला विकेट मिला

क्रुणाल पांड्या 17 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट। जोफ्रा आर्चर की तेज शॉर्ट गेंद को मारने के चक्कर में वह घेरे के भीतर ही श्रेयस गोपाल द्वारा धरे गए। 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 117/4 सूर्यकुमार यादव (40)
 

08:39 PM, 06-Oct-2020

तेवतिया को 13वें ओवर में 11 रन पड़े

13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 115/3 सूर्यकुमार यादव (39) और क्रुणाल पांड्या (11)

08:35 PM, 06-Oct-2020

12वें ओवर में 12 रन आए

श्रेयस गोपाल के इस ओवर में 12 रन आए। सूर्यकुमार यादव ने शुरुआती दो गेंदों में लगातार दो चौके मारे। चार ओवर के स्पैल में गोपाल ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 104/3 सूर्यकुमार यादव (37) और क्रुणाल पांड्या (2)

08:30 PM, 06-Oct-2020

11वें ओवर में तेवतिया ने सिर्फ 2 रन दिए

11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 92/3 सूर्यकुमार यादव (26) और क्रुणाल पांड्या (1)

08:25 PM, 06-Oct-2020

10 ओवर में स्कोर 90/3

अब क्रुणाल पांड्या और सूर्यकुमार यादव पर दारोमदार
 

08:21 PM, 06-Oct-2020

अगली ही गेंद पर ईशान किशन भी आउट। अपनी पहली गेंद पर फेंक रहे ईशान बड़े शॉट के चक्कर में संजू सैमसन द्वारा लपके गए।

08:18 PM, 06-Oct-2020

रोहित शर्मा आउट, मुंबई को दूसरा झटका

10वें ओवर की पहली गेंद पर स्पिनर श्रेयस गोपाल ने रोहित शर्मा को फंसाया। अच्छी लय में नजर आ रहे रोहित को गोपाल ने लॉन्ग ऑन में राहुल तेवतिया द्वारा लपकवाया।
 

08:13 PM, 06-Oct-2020

कार्तिक त्यागी ने तीसरे ओवर में 12 रन दिए

9 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 88/1 रोहित शर्मा (35) और सूर्यकुमार यादव (24)

08:09 PM, 06-Oct-2020

अपने दूसरे ओवर में महंगे साबित हुए गोपाल

श्रेयस गोपाल को पहली गेंद पर सूर्यकुमार ने चौका तो चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्के के लिए उड़ाया। 8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 76/1 रोहित शर्मा (35) और सूर्यकुमार यादव (12)

08:05 PM, 06-Oct-2020

कार्तिक त्यागी ने दूसरे ओवर में 8 रन दिए

 मुंबई इंडियंस का स्कोर: 65/1 रोहित शर्मा (29) और सूर्यकुमार यादव (7)

07:59 PM, 06-Oct-2020

पहला पावरप्ले खत्म

मुंबई इंडियंस का स्कोर: 57/1 रोहित शर्मा (25) और सूर्यकुमार यादव (6)
 

07:53 PM, 06-Oct-2020

क्विंटन डीकॉक आउट, मुंबई को पहला झटका

आईपीएल डेब्यू कर रहे अंडर-19 विश्व कप के हीरो कार्तिक त्यागी ने अपने पहले ही ओवर में क्रीज पर जम चुके क्विंटन डीकॉक (15 गेंदों में 23) को पवेलियन भेजा। ओवर से 9 रन आए। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 50/1 रोहित शर्मा (25) और सूर्यकुमार यादव (1)

07:48 PM, 06-Oct-2020

चौथे ओवर से 12 रन आए

अपना पहला और टीम का चौथा ओवर लेकर आए जोफ्रा आर्चर भी महंगे साबित हुए। डीकॉक ने तीसरी गेंद में चौका तो अगली ही गेंद पर छक्का मार दिया। चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 41/0 क्विंटन डीकॉक (22) और रोहित शर्मा (18)

07:44 PM, 06-Oct-2020

तीसरे ओवर से 15 रन आए

अंकित राजपूत की पिटाई हो गई। दूसरी और तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने क्रमश: छक्का और चौका लगाया तो पांचवीं गेंद को डीकॉक ने चार रन के लिए बाउंड्री पार भेजा। तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 29/0 क्विंटन डीकॉक (11) और रोहित शर्मा (17)

07:40 PM, 06-Oct-2020

दूसरे ओवर में चार रन आए

स्पिनर श्रेयस गोपाल दूसरे ही ओवर में आए. बढ़िया ओवर। दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 14/0 क्विंटन डीकॉक (7) और रोहित शर्मा (6)

07:35 PM, 06-Oct-2020

चौके से मैच की शुरुआत

पहली गेंद में डीकॉक का तो आखिरी गेंद में रोहित शर्मा का चौका। ओवर से 10 रन आए। एक ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 10/0 क्विंटन डीकॉक (5) और रोहित शर्मा (4)
 

07:29 PM, 06-Oct-2020

अंकित राजपूत फेंकेग पहला ओवर

07:24 PM, 06-Oct-2020

मैच की तैयारी पूरी

07:10 PM, 06-Oct-2020

राजस्थान रॉयल्स में कई बदलाव

  • बल्लेबाज: संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल
  • विकेटकीपर: जोस बटलर
  • ऑलराउंडर: राहुल तेवतिया, टॉम करन, महिपाल लोमरोर
  • गेंदबाज: कार्तिक त्यागी, अंकित राजपूत, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल

07:05 PM, 06-Oct-2020

मुंबई इंडियंस की टीम में कोई बदलाव नहीं

  • बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव
  • विकेटकीपर: क्विंटन डीकॉक
  • ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, 
  • गेंदबाज: जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट

07:00 PM, 06-Oct-2020

मुंबई इंडियंस का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

मुंबई इंडियंस का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला
 

06:56 PM, 06-Oct-2020

06:52 PM, 06-Oct-2020

रंग में मुंबई इंडियंस

कप्तान रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में हैं, जबकि क्विंटोन डीकॉक ने फार्म में वापसी की। कीरोन पोलार्ड अच्छा खेल रहे हैं जबकि ईशान किशन और हार्दिक पांड्या-क्रुणाल पांड्या भी मैच विनर साबित हो रहे हैं। तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ड ने उम्दा खेल दिखाया है।

06:48 PM, 06-Oct-2020

मुंबई इंडियंस दूसरे पायदान पर

मुंबई ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और छह अंक लेकर आरसीबी से बेहतर रन औसत के आधार पर अंकतालिका में दूसरे पायदान पर है।


                                     

06:44 PM, 06-Oct-2020

इस बार हालात जुदा

शारजाह में बल्लेबाजों की मददगार पिच पर शानदार शुरूआत करने के बाद दुबई और अबु धाबी में रॉयल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पहले दो मैच वाले फॉर्म को वे दोहरा नहीं सके।

06:40 PM, 06-Oct-2020

2018 से मुंबई से नहीं हारी है राजस्थान रॉयल्स

06:36 PM, 06-Oct-2020

संजू सैमसन या हार्दिक पांड्या, कौन मारेगा ज्यादा छक्के?

06:33 PM, 06-Oct-2020

यशस्वी जायसवाल की रोहित शर्मा से मुलाकात

06:29 PM, 06-Oct-2020

आज का मैच भी नहीं खेलेंगे बेन स्टोक्स

रॉयल्स को इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स की कमी बुरी तरह खली है जो पृथकवास पूरा करने के बाद 11 अक्तूबर के बाद ही उपलब्ध होंगे।

                                           

 

06:25 PM, 06-Oct-2020

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने पांच साल बाद राजस्थान को हराया, 57 रन की जीत से अंकतालिका में टॉप

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अबुधाबी में आमने-सामने होंगी। पिछले चार मुकाबलों की बात करें तो मुंबई कभी भी राजस्थान को हरा नहीं पाई है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें