फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MIvRR: इन 5 खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें रखीं जिंदा

Mon, 14 May 2018 03:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rajasthan royals
राजस्थान रॉयल्स ने सुपरसंडे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 47वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 12 गेंद शेष रहते ही लक्षय हासिल कर लिया। आइये जानते हैं मुंबई पर राजस्थान की इस जीत के 5 हीरो कौन रहेः-
 
विज्ञापन

जोस बटलर

2 of 6
jos buttler
जोस बटलर ने इस मुकाबले में अपने बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 53 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 94 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें बेहतरीन पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। 
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे

3 of 6
ajinkya rahane
डार्सी आउट होने के बाद यहां से बटलर और रहाणे की जोड़ी ने राजस्थान की पारी को संभाला। लेकिन 14वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने राजस्थान को दूसरा झटका दिया। पांड्या ने अंजिक्य रहाणे (37) को कैच आउट कराया। दूसरे विकेट के लिए बटलर और रहाणे के बीच 95 रन की साझेदारी हुई। 
 

जोफ्रा आर्चर

4 of 6
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ipl
जोफ्रा आर्चर ने इस मैच में बेहद किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 16 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने सलामी बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव (38) और कप्तान रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन

संजू सैमसन

5 of 6
Sanju Samson
इस मुकाबले में संजू सैमसन ने जोस बटलर का साथ देते हुए 14 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से शानदार 26 रन बनाए। 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या ने संजू सैमसन (26) को कैच आउट कराकर चलता किया। तीसरे विकेट के लिए सैमसन और बटलर के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेन स्टोक्स

6 of 6
ben stokes
बेन स्टोक्स ने इस मैच में 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। इस दौरान स्टोक्स ने हार्दिक पांड्या (36) और इशान किशन (12) को अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें