फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: चेन्नई के नाम पहला मुकाबला, मुंबई को हराकर तोड़ा लगातार पांच हार का सिलसिला

Sat, 19 Sep 2020 11:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

खाली स्टेडियम में जैव सुरक्षित वातावरण के बीच उद्घाटन मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से मात दी। सीएसके की ओर से अंबाती रायुडू और फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक जड़े। इस जीत के साथ धोनी सेना ने मुंबई के खिलाफ लगातार पांच हार के सिलसिले को भी तोड़ा।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:39 PM, 19-Sep-2020

मैच में क्या-क्या हुआ?

अबु धाबी में खेले गए मैच में टॉस हारकर मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 166 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत काफी खराह रही। टीम ने दो ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन अंबाती रायुडू (71) और फाफ डु प्लेसिस (58) ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि 115 रन की साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचाया। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिए।

11:29 PM, 19-Sep-2020

कप्तान धोनी ने CSK को दिलाई 100वीं जीत

धोनी की कप्तानी में यह चेन्नई सुपरकिंग्स की 100वीं जीत थी। इस तरह माही आईपीएल में किसी एक टीम को 100 मैच जीताने वाले पहले कप्तान बन गए।
 

11:28 PM, 19-Sep-2020

पहला मैच नहीं जीत पाती मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस 2013 से अपने सारे पहले मुकाबले हारती आ रही है।
 

विज्ञापन
11:24 PM, 19-Sep-2020

चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता पहला मैच

खाली स्टेडियम में जैव सुरक्षित वातावरण के बीच उद्घाटन मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से मात दी। सीएसके की ओर से अंबाती रायुडू और फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक जड़े। इस जीत के साथ धोनी सेना ने मुंबई के खिलाफ लगातार पांच हार के सिलसिले को भी तोड़ा।

11:18 PM, 19-Sep-2020

आखिरी ओवर में पांच रन चाहिए

आखिरी छह गेंदों में चेन्नई को जीत के लिए पांच रन चाहिए। बुमराह की पांचवीं गेंद पर धोनी अंपायर द्वारा विकेट के पीछे आउट दे दिए गए थे, लेकिन डीआरएस माही के पक्ष में गया।

विज्ञापन
11:14 PM, 19-Sep-2020

बुमराह की तीसरी गेंद पर चौका, चौथी पर सिंगल

चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत के लिए नौ गेंदों में 6 रन चाहिए

11:13 PM, 19-Sep-2020

एमएस धोनी क्रीज पर पहुंचे

चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत के लिए 10 गेंदों में 10 रन की दरकार

11:12 PM, 19-Sep-2020

बुमराह ने करन को आउट किया

बुमराह की दूसरी गेंद पर पैटिंसन ने जबरदस्त कैच लपका।

11:11 PM, 19-Sep-2020

19वां ओवर जसप्रीत बुमराह फेंक रहे हैं

जसप्रीत बुमराह की पहले ही गेंद पर छक्का।

11:10 PM, 19-Sep-2020

CSK को 12 गेंदों में 16 रन चाहिए

क्रुणाल पांड्या ने 18वें ओवर में जडेजा का विकेट जरूर लिया, लेकिन 13 रन भी लुटा दिए।

11:05 PM, 19-Sep-2020

चेन्नई का चौथा विकेट गिरा

रवींद्र जडेजा को क्रुणाल पांड्या ने निपटाया। यह विकेट मुंबई इंडियंस के लिए ऑक्सीजन का काम करेगा।

11:02 PM, 19-Sep-2020

CSK को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए

रायुडू के बाद जडेजा क्रीज पर आए। 17वें ओवर से 13 रन आए। 

10:57 PM, 19-Sep-2020

चार ओवर्स में 42 रन चाहिए

चेन्नई सुपरकिंग्स को अब 24 गेंदों में 42 रन चाहिए। 16 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 121/3, फाफ डुप्लेसिस (41)

10:56 PM, 19-Sep-2020

रायुडू 71 रन बनाकर आउट

आखिरकार मुंबई इंडियंस को वह सफलता मिल ही गई, जिसका उसे बेसब्री से इंतजार था। राहुल चाहर ने अपनी ही गेंद पर रायुडू को लपका।

10:51 PM, 19-Sep-2020

5 ओवर्स में 47 रन चाहिए

बुमराह के ओवर में 11 रन आए। 15 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 116/2, फाफ डुप्लेसिस (38), अंबाती रायुडू (69)

10:44 PM, 19-Sep-2020

एक्शन में जसप्रीत बुमराह

चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत के लिए छह ओवर्स में 58 रन चाहिए। 14 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 105/2, फाफ डुप्लेसिस (33), अंबाती रायुडू (64)

10:35 PM, 19-Sep-2020

IPL 2020 की पहली फिफ्टी रायुडू के नाम

सुरेश रैना की गैरहाजिरी में अंबाती रायुडू चेन्नई के लिए अहम भूमिका निभाते हुए। 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बुमराह को चौका मारते हुए रायुडू ने 33 गेंदों में 51 रन पूरे किए।
 

 

10:30 PM, 19-Sep-2020

11वें ओवर में 11 रन आए

तीसरे विकेट के लिए फाफ डुप्लेसिस और अंबाती रायुडू के बीच तीन विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हो चुकी है।

10:27 PM, 19-Sep-2020

10 ओवर में CSK के 70 रन, अगली 60 गेंदों में 93 रन की दरकार

10 ओवर के बाद CSK- 70/2, फाफ डुप्लेसिस (23), अंबाती रायुडू (39)

10:13 PM, 19-Sep-2020

क्रीज पर जमे फाफ और रायुडू

महज छह रन पर दो विकेट खोने के बाद अंबाती रायुडू और फाफ डुप्लेसिस चेन्नई सुपरकिंग्स को लक्ष्य की ओर ले जा रहे हैं। आठ ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 51/2, फाफ डुप्लेसिस (18), अंबाती रायुडू (26)

10:06 PM, 19-Sep-2020

पांच ओवर के बाद पहली बार एक्शन में बुमराह

कप्तान रोहित शर्मा ने पांच ओवर के बाद पहली बार जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। 140 km/h की औसत से गेंदबाजी करते हुए जस्सी ने शुरुआती चार गेंदों में तो कोई रन नहीं दिए, लेकिन आखिरी तीन गेंदों पर एक नो बॉल समेत 14 रन लुटा दिए। छह ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 37/2, फाफ डुप्लेसिस (10), अंबाती रायुडू (20)

10:05 PM, 19-Sep-2020

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली स्टेडियम में देख रहे मैच

10:03 PM, 19-Sep-2020

पांच ओवर का खेल खत्म

पांच ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 23/2

10:01 PM, 19-Sep-2020

धोनी ने IPL में 100 कैच लपके

09:55 PM, 19-Sep-2020

CSK को साझेदारी की दरकार

तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 12/2, फाफ डुप्लेसिस (5), अंबाती रायुडू (1)

09:51 PM, 19-Sep-2020

फाफ डुप्लेसिस भी आउट

चेन्नई सुपरकिंग्स के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौटे। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जेम्स पैंटिसन ने मुरली विजय को पगबाधा आउट किया। सात गेंदों में एक रन बनाने वाले विजय अगर डीआरएस लेते तो शायद बच जाते, क्योंकि गेंद लेग स्टंप से बाहर निकल रही थी।
 

 

09:45 PM, 19-Sep-2020

पहले ओवर में ही CSK को पहला झटका

162 रन के जवाब में चेन्नई की खराब शुरुआत। सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन के रूप में पहला झटका। लेफ्ट आर्म तूफानी पेसर ट्रेंट बोल्ट ने LBW आउट किया। पांच गेंदों में चार रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर का काम तमाम। 1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 6/1. मुरली विजय (1) और फाफ डुप्लेसिस (0)
 

 

09:31 PM, 19-Sep-2020

09:25 PM, 19-Sep-2020

चेन्नई के सामने 163 रन का लक्ष्य

मुंबई ने 20 ओवर में बनाए 162/9। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए सौरभ तिवारी ने 31 गेंदों में सर्वाधिक 42 रन बनाए तो सीएसके के लिए तीन विकेट लेकर लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे।
 

09:15 PM, 19-Sep-2020

19 ओवर में स्कोर 156/8

लुंगी एनगिडी ने पहली गेंद पर पोलार्ड (18) को तो इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर पैटिंसन (11) को चलता किया।

09:13 PM, 19-Sep-2020

दो ओवर का खेल शेष

18वें ओवर में दो चौके समेत मुंबई इंडियंस के लिए 11 रन आए। 

09:08 PM, 19-Sep-2020

तीन ओवर का खेल शेष

17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 140/6 पोलार्ड (13) पैटिंसन (2)

09:02 PM, 19-Sep-2020

मुंबई का छठा विकेट गिरा

16 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 136 रन के बाद जैसे ही दोबारा खेल शुरू हुआ, लुंगी एनगिडी ने चेन्नई को छठी सफलता दिलाई। विकेट के पीछे धोनी ने क्रुणाल पांड्या को लपका।

08:55 PM, 19-Sep-2020

5 ओवर में MI: 126/5

सौरभ तिवारी की ही तरह हार्दिक पांड्या भी आउट। वही गेंदबाज, वही फिल्डर, वही शॉट और वही अंजाम। छक्के के लिए जाती हुई गेंद को उछलकर बेहतरीन अंदाज में रोकना और फिर लपकना कोई फाफ से सीखे। हार्दिक 10 गेंदों में दो छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट
 

08:50 PM, 19-Sep-2020

सौरभ तिवारी अर्धशतक से चूके

रवींद्र जडेजा ने दिलाई चेन्नई को अहम सफलता। तोड़ी मुंबई इंडियंस की साझेदारी। सौरभ तिवारी को बाउंड्री पर फाफ डुप्लेसिस के हाथों लपकवाया। छक्का मारने के प्रयास में तिवारी 42 रन बनाकर आउट हुए। 14.1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 121/3 हार्दिक पांड्या (13)

08:47 PM, 19-Sep-2020

धोनी ने लिया 13वें संस्करण का पहला DRS, नहीं मिली सफलता

ऐसा मौके कम ही आते हैं, लेकिन 13वें ओवर की चौथी गेंद पर धोनी का अंदाजा गलत निकला। पीयूष चावला की गूगली को स्विप मारने के चक्कर में सौरभ तिवारी चूके। अंपायर ने अपील नकारा। धोनी ने तुरंत रीव्यू लिया, लेकिन टीवी अंपायर ने फैसला बल्लेबाज के पक्ष में सुनाया।

08:43 PM, 19-Sep-2020

सौरभ तिवारी के लगातार दो चौके

एक छोर से गिरते विकेटों के बीच सौरभ तिवारी ने खूंटा गाड़ा हुआ है। लुंगी एगगिडी के ओवर से 11 रन आए। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 116/3 सौरभ तिवारी (38), हार्दिक पांड्या (12)

08:41 PM, 19-Sep-2020

मजबूत स्कोर की ओऱ मुंबई

12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 105/3 सौरभ तिवारी (27), हार्दिक पांड्या (12)

08:37 PM, 19-Sep-2020

पांड्या की आतिशबाजी शुरू

हार्दिक पांड्या ने लगातार दो गेंदों में दो छक्के जड़े। 11वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर रवींद्र जडेजा को हार्दिक पांड्या ने दो गगनचुंबी छक्के जड़े। 

08:33 PM, 19-Sep-2020

सूर्यकुमार यादव 17 रन बनाकर आउट

तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव (17) और सौरभ तिवारी (26) के बीच 44 रन की साझेदारी का अंत हुआ। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 92/3

08:28 PM, 19-Sep-2020

10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 86/2

08:24 PM, 19-Sep-2020

लगातार झटकों के बाद संभली मुंबई

चेन्नई के लिहाज से शानदार ओवर, जिससे 15 रन आए। नौ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 83/2, सूर्यकुमार यादव (15), सौरभ तिवारी (21)

08:20 PM, 19-Sep-2020

सौरभ तिवारी ने मारा IPL 2020 का पहला छक्का

आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर आईपीएल के 13वें संस्करण का पहला छक्का आया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सौरभ तिवारी ने रवींद्र जडेजा की लैंथ बॉल को मीडिल किया और अधिकतम रन बटोरे।

08:14 PM, 19-Sep-2020

शानदार शुरुआत के बाद थमी मुंबई एक्सप्रेस

4 ओवर्स में बिना कोई नुकसान के 45 रन बना चुकी मुंबई इंडियंस का स्कोर 7 ओवर्स के बाद 60/2 हैं। 

08:05 PM, 19-Sep-2020

चार गेंदों में मुंबई के दो विकेट गिरे

चौथे ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा के आउट होने के बाद पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। अपने पहले ही ओवर में सैम करन ने दूसरे सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को लौटाया। रोहित का कैच भी करन ने ही लपका था। शॉर्ट ऑफ अ लैंथ गेंद को मारने के चक्कर में डीकॉक धीमी गेंद पर गच्चा आ गए, उनका कैच वॉटसन ने लपका। आउट होने से पहले इस सलामी बल्लेबाज ने 20 गेंदों में 33 रन बनाए।
 

 

08:02 PM, 19-Sep-2020

रोहित शर्मा आउट

आखिरकार चेन्नई सुपरकिंग्स को पहली सफलता मिली। सीएसके के लिए पहला सीजन खेल रहे लेग स्पिनर पीयूष चावला ने अपने पहले ही ओवर में विरोधी कप्तान रोहित शर्मा को चलता किया। चावला की बेहद धीमी पर रोहित ने सैम करन को अपना कैच दे दिया।
 

07:51 PM, 19-Sep-2020

चौथे ओवर में दो चौके

मुंबई इंडियंस के लिहाज से बड़ा ओवर। तीन चौके भी आए। क्विंटन डीकॉक ने इस ओवर में लुंगी एनगिडी को पटरी से उतरा दिया। चार ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 45/0, रोहित शर्मा (12), क्विंटन डीकॉक (31)

07:43 PM, 19-Sep-2020

मुंबई के लिए दूसरा ओवर सैम करन लेकर आए। इस ओवर में एक चौके के साथ तीन सिंगल निकले। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 19/0, रोहित शर्मा (10), क्विंटन डीकॉक (9)

07:38 PM, 19-Sep-2020

07:34 PM, 19-Sep-2020

चौके से IPL 2020 का आगाज

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने पहुंची मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दीपक चाहर की आउट स्विंगर गेंद पर हिटमैन ने कवर औऱ पाइंट के बीच में शानदार चौका जमाया। पहले ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 12/0, रोहित शर्मा (5), क्विंटन डीकॉक (7)

07:15 PM, 19-Sep-2020

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैंटिसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

07:13 PM, 19-Sep-2020

चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग इलेवन

मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सैम करन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी एनगिडी

07:11 PM, 19-Sep-2020

दोनों टीम की प्लेइंग XI

07:04 PM, 19-Sep-2020

06:59 PM, 19-Sep-2020

धोनी ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी

कोरोना काल के बीच खेले जा रहे आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मतलब मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करना होगा।
 

06:53 PM, 19-Sep-2020

435 दिन बाद माही की वापसी

06:42 PM, 19-Sep-2020

मुंबई इंडियंस के साथ गणपति बप्पा

06:38 PM, 19-Sep-2020

पहली बार खाली स्टेडिमय में मैच

संभवत: यह पहली बार होगा जब बिना दर्शकों के इतना बड़ा टूर्नामेंट कराया जाएगा। यह भारतीय क्रिकेटरों केलिए भी बड़ी परीक्षा होगी कि वह अपने आपको को बिना दर्शकों के किस तरह प्रोत्साहित कर पाते हैं। किसी भी भारतीय क्रिकेटर ने पिछले सात माह से कोई क्रिकेट नही खेली है, उन्हें अपने हाथों और बल्ले में लगी जंग को उतारने में भी मेहनत करनी होगी।
 

06:32 PM, 19-Sep-2020

पिचों की गुणवत्ता रखनी होगी बरकरार

आईपीएल कितना बड़ा टूर्नामेंट है इसका अंदाजा इसी से लग सकता है कि इंग्लैंड में हुए 2019 के वन-डे विश्व कप में कुल 48 मुकाबले 11 आयोजन स्थलों पर खेले गए थे, जबकि 2016 के टी-20 विश्व कप में सात आयोजन स्थलों पर 35 मैच खेले गए थे। यहां तीन आयोजन स्थलों पर 60 मुकाबले खेले जाने हैं। यह भी एक बड़ी चुनौती है।

06:27 PM, 19-Sep-2020

तीसरी बार विदेश में हो रहा आईपीएल

यह पहला मौका नहीं जब आईपीएल विदेश में होने जा रहा है। 2009 में आम चुनाव के चलते आईपीएल को दक्षिण अफ्रीका ले जाना पड़ा था। 2014 में आम चुनाव के चलते 20 मुकाबले यूएई में आयोजित किए गए थे। सात-सात मुकाबले दुबई और अबुधाबी जबकि छह मुकाबले शारजाह में खेले गए थ। इस बार 24 मुकाबले दुबई, 20 अबु धाबी और 12 शारजाह में होने हैं, जबकि प्ले ऑफ और फाइनल के आयोजन स्थल की घोषणा की जानी बाकी है।

06:24 PM, 19-Sep-2020

रिकॉर्ड की बात करें तो रोहित द्वारा मुंबई की कप्तानी संभालने के बाद से चेन्नई के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी रहा है और चार बार की विजेता टीम ने 10-6 से जीत दर्ज की है। वहीं रोहित की कप्तानी के बाद से मुंबई की टीम अब तक चार बार विजेता रही है। हालांकि रोहित के साथ एक रिकॉर्ड यह भी है कि उनकी कप्तानी में कभी भी मुंबई ने लीग का अपना पहला मुकाबला नहीं जीता है।

06:13 PM, 19-Sep-2020

सीएसके को खलेगी रैना-भज्जी की कमी

मुंबई की टीम जहां युवाओं से भरी हुई है वहीं धोनी की सीएसके रिटायर हो चुके और अनुभवी खिलाड़ियों से भरी हुई है। सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में चेन्नई को जहां प्लेइंग इलेवन चुनने में कुछ परेशानी हो सकती है, वहीं मुंबई में लगभग पिछले साल वाले ही खिलाड़ी मैदान में उतर सकते हैं।

06:08 PM, 19-Sep-2020

पहली बार आठ बजे की बजाय साढ़े सात बजे से मैच

06:01 PM, 19-Sep-2020

चेन्नई पर भारी मुंबई

बीते 12 सीजन में मुंबई-चेन्नई के बीच अबतक 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं मुंबई ने 17 तो सीएसके ने 11 मैच अपने नाम किए हैं। धोनी सेना पर रोहित ब्रिगेड का जीत प्रतिशत 60।71 है। पिछले पांच मुकाबलों में चेन्नई सुपरकिंग्स कभी भी मुंबई इंडियंस को नहीं हरा पाई है। तीन बार ऐसे मौके आए जब टूर्नामेंट की इन्हीं दो सबसे मजबूत टीम के बीच फाइनल खेला गया। यहां भी रोहित ब्रिगेड का पलड़ा 2-1 से भारी है।

05:51 PM, 19-Sep-2020

IPL 2020: चेन्नई के नाम पहला मुकाबला, मुंबई को हराकर तोड़ा लगातार पांच हार का सिलसिला

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल का आगाज आज से यूएई में हो रहा है। आमने-सामने है टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें