फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट से उबरने के बाद रंग जमाने को तैयार

Thu, 17 Sep 2020 07:49 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
विज्ञापन

चोट से उबरकर लंबे समय बाद वापसी कर रहे मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि इससे उन्हें और मेहनत करने की प्रेरणा मिली और शारीरिक व मानसिक रूप से वह पूरी तरह से फिट हैं। मुंबई को उद्घाटन मैच में 19 सितंबर को तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग् से खेलना है।

विज्ञापन


पंड्या ने कहा,‘मुझे मैदान पर जाकर स्वाभाविक खेल दिखाने में दिक्कत नहीं होगी। मैं खेल से कितना ही दूर क्यों ना रहूं, कितने ही समय बाहर क्यो ना रहूं लेकिन वापसी करने पर उपयोगिता होनी चाहिए। मैंने काफी तैयारी की है और आने वाला समय अच्छा ही होगा। मुझे आईपीएल खेलने में बहुत मजा आता है।

मैं मजबूती से वापसी करना चाहता हूं।’ पिछले साल नवंबर में लंदन में पंड्या की पीठ की सर्जरी हुई थी। उन्होंने कहा कि चोट खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा है और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें