फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Indians: राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले मुंबई को झटका, विग्नेश पुथुर लीग से बाहर, रघु शर्मा होंगे विकल्प

Thu, 01 May 2025 03:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुथुर मौजूदा सत्र के बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे। केरल के बाएं हाथ के स्पिनर पुथुर दोनों पिंडलियों में हड्डी के तनाव के कारण बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विग्नेस पुथुर और सूर्यकुमार यादव - फोटो : Instagram/vigneshputhur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को तब बड़ा झटका लगा, जब युवा सितारे विग्नेश पुथुर चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए। पुथुर को इसी आईपीएल में ब्रेक मिला था और वह मुंबई के उभरते सितारे साबित हुए थे। उन्होंने इस सीजन में पांच मैच खेले और 9.08 की इकोनॉमी से छह विकेट लिए। 32 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उनकी जगह मुंबई ने लेग स्पिनर रघु शर्मा को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन


पुथुर मौजूदा सत्र के बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे। केरल के बाएं हाथ के स्पिनर पुथुर दोनों पिंडलियों में हड्डी के तनाव के कारण बाहर हो गए हैं। 31 वर्ष के रघु मुंबई की सहयोगी गेंदबाजी ईकाई का हिस्सा हैं जो अब मुख्य टीम से जुड़ेंगे। वह घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुच्चेरी के लिए खेल चुके हैं।


रघु ने 11 प्रथम श्रेणी मैचों में 19.59 की औसत से 57 विकेट लिए हैं जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56 रन देकर सात विकेट था। इसके अलावा नौ लिस्ट ए मैचों में 14 और तीन टी20 में तीन विकेट ले चुके हैं। अपने पहले आईपीएल सत्र में छह विकेट लेकर प्रभावित करने वाले पुथुर मुंबई इंडियंस के मेडिकल और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग स्टाफ की देखरेख में टीम के साथ ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें